Ajeet Rajbhar

Ajeet Rajbhar

Share

13/10/2023

➡️एसडीएम ने भाजपा नेता के अवैध कब्जे से पोखरे को कराया मुक्त

➡️बखिरा थानाक्षेत्र के ग्राम भगवानपुर का है मामला

संत कबीर नगर । उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे ने भाजपा नेता द्वारा पोखरे पर किए गए अवैध अतिक्रमण को गुरुवार को मुक्त करा दिया । मामला बखिरा थानाक्षेत्र के ग्राम भगवानपुर का है । पोखरे पर बांस बल्ली लगाकर किए गए अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए गांव के ही झिनकाई ने एसडीएम से गुहार लगाया था ।

प्रकरण में भगवानपुर गांव के झिनकाई पुत्र महेश ने उप जिलाधिकारी खलीलाबाद से न्याय की गुहार लगाया था । झिनकाई का कथन है कि भूखण्ड संख्या 465 क राजस्व अभिलेख में पोखरा अंकित है । इसी पोखरे में गांववालों समेत उनके भी घर का पानी एवं बरसात का पानी गिरता है । गांव के शैलेश राजभर , नन्दलाल एवं रमेश राजभर पुत्रगण जवाहर ने बांस बल्ली लगाकर अवैध अतिक्रमण कर लिया है । जिससे पानी की निकासी बाधित हो गई है । उन्होंने बताया कि शैलेष राजभर अपने को भाजपा का पिछड़ा मोर्चा का गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बताता है । पोखरे को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे राजस्व टीम के साथ भगवानपुर गांव पंहुचे थे । पोखरे की भूमि का चिन्हांकन करके पोखरे को अतिक्रमण मुक्त करा दिया । उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे ने कहा कि पोखरे से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया है । यदि अतिक्रमण की शिकायत पुनः मिलेगी तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : दिगन्त श्रीवास्तव

Sant Kabir Nagar DN 24 City Khalilabad DN 24 Santkabirnagar Police Everyone City Khalilabad Bharatiya Janata Party (BJP) समाजवादी पार्टी "पूर्वांचल" Jairam Pandey

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Khalilabad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Bhagwanpur Bhakira Sant Kabir Nagar
Khalilabad
272199