Seemanchal Adda

Seemanchal Adda

Share

31/05/2026

कटिहार। नगर भवन में सीमांचल सद्भावना मंच के तत्वावधान में "बेदाग सियासत, सादगी और जनसेवा के प्रतीक" दिवंगत पूर्व मंत्री मंसूर आलम की स्मृति में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो ने की। इस अवसर पर देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं ने भाग लेकर मंसूर आलम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

19/05/2026

कटिहार- बालरामपूर प्रखंड अंतर्गत सिहागांव पैक्स अध्यक्ष और बलरामपुर के जाने-माने राजनैतिक हस्ती ज़फर एकबाल उर्फ अंजुम ने आगामी बकरीद के मौके पर मुसलमानों से अपील की है कि मुसलमान गौवंश की खरीद न करें उसकी जगह वे दूसरे जानवरों की कुर्बानी दें। उन्होंने कहा कि गौवंश बहुसंख्यक के लिए आस्था का विषय है। हमें उनके आस्था की कद्र करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से भी मांग करते हुए कहा- केंद्र सरकार को इसे संरक्षित करने के लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए।

Want your business to be the top-listed Media Company in Katihar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Katihar