JSNews
23/05/2026
गांव मोहिउद्दीनपुर में एक घोड़ा एक व्यक्ति ने दो अनजान व्यक्तियों से पकडा आखिर किसका है घोड़ा जो मालिक है अपनी पहचान बताएं और घोड़े को ले जाए 8930499622 /7015977393
गांव मोहिउद्दीनपुर में एक घोड़ा एक व्यक्ति ने दो अनजान व्यक्तियों से पकडा आखिर किसका है घोड़ा जो मालिक है अपनी पहचान बताएं और घोड़े को ले जाए 8930499622 /7015977393
22/05/2026
करनाल के जीटी रोड पर बसताड़ा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव की पहचान होने के बाद मामला और भी रहस्यमयी हो गया है. मृतक की पहचान मानव (33) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था, और मलेशिया में रहकर काम करता था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानव को दिल्ली से अगवा किया गया. फिर उसकी हत्या के बाद शव को करनाल लाकर फेंक दिया गया. घटना ने न सिर्फ करनाल बल्कि दिल्ली और पंजाब तक हलचल मचा दी है. परिवार सदमे में है, और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है.
अचानक बंद हो गया फोन
मृतक की पत्नी रेशमी ने बेहद भावुक अंदाज में पूरी आपबीती सुनाई. रेशमी ने बताया कि वह मलेशिया की रहने वाली है, और 14 मई की रात दोनों दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले थे. 15 मई की सुबह उसकी फ्लाइट थी. मानव ने पत्नी और बच्चों को एयरपोर्ट पर छोड़ा, और कहा था कि वह 16 मई की फ्लाइट से वह भी मलेशिया पहुंच जाएगा. रेशमी ने बताया कि 15 मई की रात करीब 11 बजकर 50 मिनट तक उसकी मानव से फोन पर बातचीत हुई थी. बातचीत सामान्य थी. अचानक मानव का फोन बंद हो गया. पहले लगा कि शायद नेटवर्क की समस्या होगी, लेकिन कुछ देर बाद परिवार की चिंता बढ़ गई. बाद में सास ने फोन कर बताया कि मानव लापता है. यह खबर सुनते ही रेशमी 18 मई की रात बच्चों के साथ वापस भारत लौट आई.
"दो लोग बाइक पर बैठाकर ले गए थे"
पत्नी रेशमी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि मानव को दो लोग बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे. उन्होंने कहा था कि कुछ डॉक्यूमेंट चेक करने हैं. रेशमी के अनुसार, उन लोगों में एक सरदार युवक भी शामिल था. हालांकि मानव उन लोगों को जानता था या नहीं, इस बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है. यही जानकारी अब पुलिस जांच का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह पहले से रची गई साजिश थी या फिर किसी पहचान के जरिए मानव को फंसाया गया.
शव पर चोट के निशान मिले
शव पर चोट के निशान और कान के पीछे गोली का जख्म 16 मई की सुबह करीब साढ़े सात बजे राहगीरों ने बसताड़ा के पास प्लाजा के नजदीक झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में युवक के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. इसके अलावा कान के पीछे गोली लगने का निशान भी पाया गया, जिसके बाद हत्या की आशंका और मजबूत हो गई. पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और की गई और शव को सुनसान इलाके में फेंककर आरोपी फरार हो गए.
22/05/2026
सीआईए 2 की सख्त कार्रवाई, 14 किलो 140 ग्राम डोडा पोस्त सहित आरोपी काबू।
पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की सीआईए 2 ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
सीआईए असंध इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में गई कार्रवाई के दौरान मामले आरोपी मंजीत सिंह पुत्र गुरबचन ,निवासी न्यू रामनगर,करनाल को थाना रामनगर के क्षेत्र से काबू किया गया।
तलाशी के दौरान जिसके कब्जे से 14 किलों ग्राम 140 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में मुकदमा नंबर 146 /2026, एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में आज आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है दौराने रिमांड आरोपी से गहनता से पूछताछ कर इस नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी के अन्य साथियों की संलिप्ता बारे मामले की जांच जारी है
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Karnal
132001