Unmulan
15/01/2026
सर्दी में कोई सड़क के किनारे बैठा मजबूर आपसे उम्मीद कर रहा है कि शायद आप उनके लिए रुके! और पूछें ???? कंबल चाहिए!!!
जब सर्दी की ठिठुरन हर किसी को परेशान कर रही है, तब हमारी समाजसेवी संस्था ने एक छोटा सा कदम उठाया है - जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का।
हमने देखा है कि सड़कों पर, फुटपाथ पर, और ठंड से जमे हुए लोग कैसे रातें गुजारते हैं। उनकी आँखों में दर्द, उनके चेहरे पर ठंड की मार, और उनके दिल में बस एक उम्मीद - गरमाहट की।
और आज, हमने उन्हें दिया है - सिर्फ एक कंबल, जो उनकी ठंड को दूर करेगा, जो उन्हें गरमाहट देगा, जो उन्हें बताएगा कि वे अकेले नहीं हैं। थोड़ा ही सही लेकिन हम इतना तो कर ही सकते थे उम्मीद की आस में चमकती आंखों के लिए!
कंबल की गरमाहट सिर्फ शरीर को गरम नहीं करती, ये दिलों को भी गरम करती है। ये बताती है कि कोई है जो उनकी परवाह करता है, कोई है जो उनकी सुनता है। हमने देखा है कि कैसे एक छोटा सा कंबल किसी की रात को बदल सकता है, कैसे ये उन्हें एक नई उम्मीद दे सकता है। उन्मूलन टीम कानपुर के बाद कानपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके घाटमपुर में कूष्मांडा देवी,चौराहा,जहानाबाद रोड में बसी झोपड़ पट्टी में रहने वाले, गरीबी का दंश झेल रहे कोहरा गांव पहुंची। हमारी टीम की ओर से
श्री अमन राज, श्री पुष्कर अवस्थी जी, श्री प्रदीप कुमार, राहुल सिंह , श्री अंकित कुमार, श्री पार्थ सचान उपस्थित रहे। संस्था आप सभी का आभार व्यक्त करती है।
आप भी हमारी मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं!!
#डोनेट करें
#वॉलंटियर बनें
#शेयर करें
#कंबलवितरण #समाजसेवा गरमाहट उम्मीद
26/05/2025
#उन्मूलन समाजसेवी संस्था विगत 10 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कूड़ा बिनने वाले बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण, महिलाओं एवं युवाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत है। इसी परिपेक्ष में आज दिनांक 25 मई 2025 को संस्था का स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य विषय समाजसेवा के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान पर सेमिनार आयोजित हुआ। जिसमें प्रियंका श्रीवास्तव, मोहिनी कटियार और प्रीति ने अपनी बात रखते हुए देश की प्रगति के लिए समाजसेवा को महत्वपूर्ण स्तंभ माना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनोज अवस्थी ने समाजसेवा को देश की प्रगति और दयनीय स्थिति में जीवन गुजारने वाले लोगों के लिए जरूरी माना। कार्यक्रम के अतिथि श्री आर के वर्मा, एडवोकेट अमित परिहार, कमल उत्तम, एडवोकेट आशुतोष अवस्थी, डॉ मनीष राव ने बच्चों की शिक्षा और महिला उत्थान के लिए किए जा रहे संस्था के प्रयासों की सराहना की।
संस्था में, UPTTI, IIT, IIMC ,VSSD कॉलेज एवं नवोदय विद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान द्वारा द्वारा आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज और राष्ट्र की सेवा ताकि भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ खुशहाल हो और हर व्यक्ति की उसमें भागीदारी हो। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आशीष, सचिव विक्की ठाकुर, अमन राज, महेंद्र, सुमित सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज राव, हिमांशु, आरव आदि उपस्थित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Nasim Flat 2 Floor Gwaltoli Kanpur
Kanpur
208001