Info Tech Computer Education Centre
कंप्यूटर का आविष्कार आज से दो हजार वर्ष पूर्व हुआ था। तब कंप्यूटर की शुरुआत अबेकस के रूप में हुई थी। अबेकस लकड़ी का बना एक रैक होता है जिसमें दो तार लगे होते हैं। दोनों तार एक-दूसरे के समानांतर में स्थित होते हैं। तार के ऊपर मणिका आकार का वस्तु लगा होता था। उस मणिका को घुमाकर गणित के किसी आसान प्रश्नों का हल प्राप्त किया जाता था। दूसरे, वहाँ पर एस्ट्रोबेल लगा होता था जिसका उपयोग उसे आपस में जोड़ने में किया जाता था।
पहले डिजिटल कंप्यूटर का आविष्कार ब्लेज पास्कल द्वारा 1642 ई. में किया गया। इसमें नंबर लगा होता था जिसे डायल करना पड़ता था। लेकिन यह केवल जोड़ने का ही कार्य कर सकता था। तथापि 1671 ई. में एक कंप्यूटर का आविष्कार किया गया जो अंततः 1694 में जाकर तैयार हुआ। इस आविष्कार का श्रेय गॉटफ्राइड वीलहेम वॉन लीबनिज (Gottfried Wilhelm von Leibniz) को जाता है। लीबनिज ने योज्य अंक की शुरुआत के लिए स्टेप्ड गीयर यंत्रावली का आविष्कार किया जिसका आज भी उपयोग होता है।
नीचे साल दर साल हुए कंप्यूटर के विकास का विवरण दिया जा रहा है :
3000 ईसा पूर्व बेबीलोन में अबेकेस का आविष्कार किया गया।
1800 ईसा पूर्व में बेबीलोनवासी ने संख्या समस्या के लिए एलॉगरिथम का आविष्कार किया।
500 ईसा पूर्व में मिस्रवासी ने मणिका एवं तार अबेकस बनाया।
200 ईसा पूर्व में जापान में कंप्यूटिंग ट्रे का उपयोग आरंभ हुआ।
1000 ईसा पूर्व में ऑरिलीक के गरबर्ट या पोप द्वारा नये अबेकस लाया गया।
1617 ई. में स्कॉटलैंड के आविष्कारक जॉन नेपियर ने घटाव के द्वारा भाग करने और जोड़ के द्वारा गुणा करने की प्रणाली के बार में बताया।
1622 ई. में विलियम आउट्रेड द्वारा स्लाइड रूल विकसित किया गया।
1624 ई. में हीडबर्ग विश्वविद्यालय के विल्हेम सिकार्ड द्वारा प्रथम चतुष्कार्यीय कैलकुलेटर-घड़ी का आविष्कार किया गया।
1642 ई. में पेरिस के ब्लेज पास्कल द्वारा प्रथम अंकीय गणना मशीन बनाया गया।
1780 ई. में बेंजामिन फ्रैंकलिन द्वारा बिजली की खोज की गई।
1876 ई. में अलेग्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया।
1886 ई. में विलियम बरौग द्वारा व्यावसायिक यांत्रिकीय गणना मशीन विकसित किया गया जो सफल रहा।
1889 में हॉलेरीथ टेबुलेटिंग मशीन ने पेटेन्ट जारी किया।
1896 ई. में हॉलरीथ ने टेबुलेटिंग मशीन कंपनी (जो स्वयं उनके द्वारा स्थापित था) के माध्यम से छँटाई मशीन का निर्माण किया।
1911 ई. में टेबुलेटिंग कंपनी के विलय के बाद कंप्यूटर टेबुलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी का उदय हुआ। इसकी स्थापना कंप्यूटिंग स्केल कंपनी और इंटरनेशनल टाइम रिकार्डिंग कंपनी के विलय से हुआ।
1921 ई. में केरेल चेपेक द्वारा रोसम यूनिवर्सल रोबोट का उपयोग किया गया। चेक शब्द रोबोट का उपयोग मेकैनिकल कार्यकर्ता विश्लेषण करने के लिए प्रयुक्त।
1925 ई. में एम.आई.टी में वन्नेवर बुश द्वारा अवकलक विश्लेषक (Differential Analyzer) लार्ज स्केल एनालॉग कैलकुलेटर बनाया गया।
1927 ई. में लंदन व न्यूयार्क के बीच प्रथम सार्वजनिक रेडियो टेलीफोन का प्रयोग शुरू हुआ।
1931 ई. में जर्मनी के कोनार्ड ज्यूस ने जेड-1 या प्रथम कैलकुलेटर बनाया।
1936 में अँगरेज एलेन एम. टर्निंग ने एक मशीन बनाया जो गणना योग्य किसी फलन/कार्य के संगणन में सक्षम था।
1937 ई. में बेल टेलीफोन प्रयोगशाला में जार्ज स्टिब्ज ने प्रथम द्विघाती कैलकुलेटर बनाया।
1938 ई. में ह्वेलेट पैकर्ड कंपनी ने विद्युत उपकरण बनाया।
1940 ई. में टेलीविजन से रंगीन प्रसारण का शुभारंभ हुआ
1940 में बेल प्रयोगशाला द्वारा प्रथम टर्मिनल का निर्माण कर सुदूर प्रसंस्करण प्रयोग शुरू किया गया।
1944 ई. में इंगलैंड में कोलोसस मार्क-2 का निर्माण हुआ।
1947 ई. में एसोसिएसन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी का गठन हुआ।
1948 ई. में आई.बी.एम. द्वारा 604 इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर जारी किया गया।
1951 ई. में प्रथम संयुक्त कंप्यूटर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1953 ई. में यूनीवेक के लिए, रेमिंगटन रैंड द्वारा प्रथम उच्च गति वाला प्रिंटर विकसित किया गया।
1958 ई. में जापान एन.ई.सी. में प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर एन.ई.सी- 1101 व 1102 विकसित किया गया।
1960 ई. में पहला हटाने जाने योग्य डिस्क लाया गया।
1958 ई. में डिजिटल इक्वीपमेन्ट कंपनी से प्रथम मिनी कंप्यूटर पी.डी.पी-8 आया।
1969 ई. में डिजिटल इक्वीपमेन्ट कंपनी द्वारा 16 बाइट का मिनी कंप्यूटर पी.डी.पी. -11/20 तैयार किया गया।
1972 में इंटेल द्वारा 8 बाइट का माइक्रो प्रोसेसर लाया गया।
1976 ई. में पर्किन एल्मर व गाउल्ड एस.ई.एल ने सुपर मिनी कंप्यूटर बाजार में उतारा।
1977 ई. में एप्पल कंप्यूटर की स्थापना पर एप्पल-2 पर्सनल कंप्यूटर लाया गया।
1980 ई. में संयुक्त राज्य अमेरिका में कंप्यूटर की कुल संख्या 10 लाख के ऊपर पहुँची।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
Kanpur