ENTV INDIA
30/04/2026
हिमाचल में अनोखी प्रेम कहानी: 66 साल के बुजुर्ग ने पोती जैसी युवती से रचाई शादी
कहते हैं प्यार अंधा होता यह किसी भी उम्र में हो जाता है उम्र की कोई सीमा नहीं होती है हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। 66 साल के एक बुजुर्ग और 35 साल की महिला के विवाह की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।
यह मामला कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के थरिम्बला गांव का है। यहाँ के निवासी 66 वर्षीय सोम देव ने सैंज घाटी की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के साथ सात फेरे लिए हैं। हालांकि यह शादी करीब एक महीने पहले हुई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोम देव और उनकी पत्नी एक महिला के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोम देव गर्व से बताते हैं कि वे दोनों पति-पत्नी हैं। जब महिला ने उनसे उनकी उम्र के बारे में पूछा, तो उन्होंने साफ किया कि उनकी उम्र 66 साल और उनकी पत्नी की उम्र 35 साल है।
वीडियो में महिला नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए दुल्हन को पति की सेवा करने और खुश रहने की सलाह देती भी नजर आ रही है।कई लोगों का मानना है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। यूजर्स ने लिखा कि "जोड़ियां भगवान ऊपर से बनाकर भेजता है" और "उम्र से ज्यादा आपसी सम्मान और समझ जरूरी है।"
निर्विरोध पंचायत चुनने पर अब मिलेंगे 25 लाख, पंचायत समिति को 50 लाख, जिला परिषद को एक करोड़ प्रोत्साहन राशि
ईरान ने होर्मुज से रोजाना 20 लाख डॉलर शुल्क के साथ 10 जहाजों को गुजरने की दी मंजूरी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Kangra