Dastak Halchal
27/06/2026
प्रागपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की जीत का जश्न, डाडा सीबा बाजार में बांटे लड्डू
डाडा सीबा।।
प्रागपुर विकास खंड पंचायत समिति में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत की खुशी में शनिवार को डाडा सीबा बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं कांग्रेस नेता ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित नेतृत्व बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी रजनी मनकोटिया, पंचायत समिति सदस्य एवं बीडीसी वाइस चेयरमैन अनिल किशोर, बीडीसी सदस्य बबीता (डाडा सीबा), बीडीसी सदस्य अंकुश (बाड़ी), व्यापार मंडल डाडा सीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा, पूर्व प्रधान धर्म चंद, रंजीत परमार, प्रीतम मैहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे डाडा सीबा बाजार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को लड्डू वितरित कर जीत की खुशी साझा की और विश्वास जताया कि पंचायत समिति का नया नेतृत्व क्षेत्र के समग्र विकास तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
12/06/2026
HAS हिमानी शर्मा ने संभाला तहसीलदार प्रागपुर का कार्यभार
शुक्रवार को HAS हिमानी शर्मा ने सहायक आयुक्त (राजस्व)-सह-तहसीलदार, प्रागपुर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह खंड विकास अधिकारी चौहारा में कार्यरत थी । लंबित राजस्व कार्यों को गति प्रदान करना ।
गांव लखनू तहसील नैना देवी हिमानी शर्मा 2024 की HAS अधिकारी है उन्होंने मात्र 26 साल की आयु में यह उपलब्धि हासिल कर ली थी । उनके पिता सुरिंदर पाल शर्मा शिक्षा विभाग में उप निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए तथा उनकी माता चंपा कुमारी गृहनी है । हिमानी शर्मा ने आईटी में बीटेक किया है । उसके बाद HAS की तैयारी में जुट गई थी । इससे पूर्व पदभार ग्रहण करने पहुंची हिमानी शर्मा का नायब तहसीलदार बलबिंदर पठनीया ऑफिस कानूनगो संजीव शर्मा अन्य स्टाफ में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया । पदभार ग्रहण करते हिमानी शर्मा के माता पिता भी मौजूद रहे ।
25/05/2026
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चा तेल सस्ता, फिर भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 8 प्रतिशत तक सस्ता हुआ है, जिससे आम लोगों को पेट्रोल और डीजल के दाम घटने की उम्मीद थी।
इसके बावजूद देश में पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल ₹7.35 प्रति लीटर और डीजल ₹7.53 प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च में इजाफा होगा, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चा तेल सस्ता हो रहा है, तब देश में ईंधन के दाम बढ़ना समझ से परे है।
विशेषज्ञों के अनुसार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में महंगाई पर भी देखने को मिल सकता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Kangra