Lets Update

Lets Update

Share

Boys Shoes: Buy Boys Shoes Online at Best Prices in India-Amazon.in 07/03/2019

https://www.amazon.in/b?_encoding=UTF8&tag=rit359-21&linkCode=ur2&linkId=035efc9dc68f8a553ab2a619d2e63a4d&camp=3638&creative=24630&node=1983397031

Boys Shoes: Buy Boys Shoes Online at Best Prices in India-Amazon.in Online shopping for Shoes & Handbags from a great selection of Casual Shoes, Sports & Outdoor Shoes, Sandals & Floaters, Flip-Flops & Slippers, Formal Shoes & more at everyday low prices.

22/06/2016

1) The Union Government on 20 June 2016 came out with which radical change in the foreign direct investment (FDI) regime? – It allowed 100% FDI under government approval route for almost every sector including defence

2) Which city has the highest car density in India, as revealed by the latest road traffic statistics disclosed by state transport ministries during June 2016? – Mumbai

3) Which team won the 2016 National Basketball Association (NBA) title to not just win its maiden title but also become the first-ever team to overturn a 3-1 deficit in the best-of-seven NBA finals on 19 June 2016? – Cleveland Cavaliers

4) The second bullet train after the Mumbai-Ahmedabad corridor was proposed by the Union Govt. that will cover a distance of 782 km within duration of 2 hours and 40 minutes. Which bullet train corridor is this? – Delhi-Varanasi

5) What is the name of the Chinese supercomputer that claimed the top spot on the list of the world’s most powerful supercomputers, as announced in the TOP500 lists? – “Sunway TaihuLight”

6. What is the theme of the 2nd edition the International Day of Yoga (IDY) 2016-"connect the youth"

21/06/2016

1) भारत के पहले स्वदेशी बेसिक ट्रेनर विमान (indigenous basic trainer aircraft) का क्या नाम है जिसकी परीक्षण उड़ान को 17 जून 2016 को रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर की उपस्थिति में आयोजित किया गया? – हिन्दुस्तान टर्बो ट्रेनर – 40 (HTT-40)
2) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कॉफी (Coffee) को लेकर क्या अहम घोषणा 15 जून 2016 को की? – उसने स्वीकार किया की कॉफी पीने से कैंसर होने की संभावना को लेकर जताई गई आशंकाएं गलत साबित हुई हैं
3) बाल ठाकरे द्वारा स्थापित राजनीतिक दल “शिवसेना” (‘Shiv Sena’) ने 19 जून 2016 को अपनी स्थापना के कितने वर्ष पूरे कर लिए? – 50 वर्ष

4)भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के इतिहास में 18 जून 2016 का दिन ऐतिहासिक बना जब तीन महिला लड़ाकू पायलटों को पहली बार इस बल में शामिल किया गया। इन तीन महिला पायलटों के नाम क्या हैं? – भावना कांत, अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह

5) केन्द्र सरकार ने 18 जून 2016 को किसे देश में फैशन प्रौद्यौगिकी क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय फैशन प्रौद्यौगिकी संस्थान (National Institute of Fashion Technology – NIFT) का अध्यक्ष नियुक्त (Chairman) किया, जिसको लेकर सरकार को तीव्र भर्त्सना का सामना भी करना पड़ा? – चेतन चौहान
6) कौन सी कम्पनी अमेरिका (US) की पहली ऐसी कम्पनी बनी है जिसने नशीले पदार्थ मरिजुआना (Ma*****na) के व्यवसाय में कानूनी रूप से प्रवेश करते हुए इस व्यवसाय से सम्बन्धित सॉफ्टवेयर जारी करने की घोषणा की है? – माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)

01/08/2015

1) 31 जुलाई 2015 को 2022 के शीतकालीन ऑलम्पिक खेलों (2022 Winter Olympics) की मेजबानी जीतकर कौन सा शहर ऑलम्पिक इतिहास का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है जो ऑलम्पिक के दोनों संस्करणों – ग्रीष्मकालीन ऑलम्पिक (Summer Olympics) खेल तथा शीतकालीन ऑलम्पिक (Winter Olympics) खेल का मेजबान बनने का गौरव प्राप्त करेगा? – बीजिंग (Beijing)

विस्तार: चीन की राजधानी बीजिंग को कुआलालम्पुर (मलेशिया) में अंतर्राष्ट्रीय ऑलम्पिक समिति (International Olympic Committee – IOC) की बैठक में हुए गुप्त मतदान के माध्यम से वर्ष 2022 में होने वाले शीतकालीन ऑलम्पिक खेलों का मेजबान चुना गया। कड़े मुकाबले में उसने कुल 44 मत हासिल कर 40 मत हासिल करने वाले शहर अल्माटी – Almaty (कजाकिस्तान) को पछाड़कर यह मेजबानी हासिल की। इस मेजबानी को जीत कर बीजिंग ऑलम्पिक इतिहास में पहला ऐसा शहर बन गया जो ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन दोनों ऑलम्पिक खेलों की मेजबानी करेगा। बीजिंग ने वर्ष 2008 के ग्रीष्मकालीन ऑलम्पिक खेलों की मेजबानी की थी। उल्लेखनीय है कि बीजिंग में प्राकृतिक बर्फ की कमी तथा तमाम मानवाधिकार संगठनों द्वारा उसे मेजबानी दिए जाने का विरोध किए जाने के बावजूद बीजिंग को मेजबानी हासिल करने के सबसे सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था क्योंकि उसने वर्ष 2008 के ग्रीष्मकालीन ऑलम्पिक खेलों की शानदार मेजबानी की थी। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि 2018 के शीतकालीन ऑलम्पिक खेलों का आयोजन दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग (Pyeongchang) में होगा जबकि वर्ष 2020 के ग्रीष्मकालीन ऑलम्पिक खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में होगा।

Sharekhan-2015

2) किस प्रमुख बहुराष्ट्रीय बैंक ने शेयरखान (Sharekhan) नामक भारतीय खुदरा ब्रोकरेज फर्म (Indian retail brokerage firm) का पूर्ण अधिग्रहण करने की घोषणा 30 जुलाई 2015 को की? – बीएनपी परीबा SA (BNP Paribas SA)

विस्तार: बीएनपी परीबा (BNP Paribas) फ्रांस का प्रमुख बहुराष्ट्रीय बैंक है तथा जियोजीत बीएनपी परीबा (Geojit BNP Paribas) के माध्यम से भारत में व्यवसाय करता है जिसमें इसकी 33% हिस्सेदारी है। वहीं शेयरखान (Sharekhan) भारत की कुछ प्रमुख खुदरा निवेश कम्पनियों में से एक है जो मुख्यत: खुदरा दलाली (retail brokerage) का व्यवसाय करती है। यह अपने ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रेडिंग (online trading) जैसी तमाम सम्बन्धी सुविधाएं प्रदान करती है। शेयरखान की स्थापना वर्ष 2000 में मुम्बई के उद्यमी श्रीपाल मोरखिया (Shripal Morakhia) ने की थी। उनका परिवार काफी दशकों से इक्विटी दलाली व्यवसाय में लिप्त है। मार्च 2007 में मोरखिया परिवार की शेयरखान में 43.58% हिस्सेदारी थी तथा आने वाले वर्षों में से इस हिस्सेदारी का काफी हिस्सा नए निवेशकों को बेच दिया गया था। बीएनपी परीबा रु. 2,200 करोड़ में शेयरखान का 100% अधिग्रहण कर रही है। इस अधिग्रहण से बीएनपी परीबा को भारत में अपने खुदरा दलाली व्यवसाय के पैर और पसारने का मौका मिलेगा। बैंक फिलहाल में मुख्यत: कॉरपोरेट तथा रिटेल बैंकिंग व्यवसाय में लिप्त है।

BCCI-2015

3) बीसीसीआई (BCCI) ने 30 जुलाई 2015 को भारत में होने वाले घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए किस कम्पनी को अगले चार वर्षों के लिए खिताबों का प्रायोजक (Title Sponsor) घोषित किया? – पेटीएम (Paytm)

विस्तार: पेटीएम (Paytm) भारत की अग्रणी मोबाइल वॉलेट सेवा (Mobile wallet service) है। 30 जुलाई 2015 को इसकी स्वामी वन97 कम्यूनिकेशन्स (One97 Communications) को BCCI ने भारत में होने वाले घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के खिताबों का प्रायोजक घोषित कर दिया। इस कम्पनी ने प्रायोजक बनने के लिए 203.28 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। BCCI की मार्केटिंग समिति की बैठक में Paytm को खिताब की प्रायोजक बनाने का निर्णय लिया गया। प्रायोजक बनने के लिए तय आधार मूल्य 1.68 करोड़ रुपए प्रति मैच था तथा इसके लिए प्राप्त मूल्य 2.42 करोड़ प्रति मूल्य रहा। वर्ष 2014-15 के लिए खिताब प्रायोजक माइक्रोमैक्स (Micromax) द्वारा चुकाए गए मूल्य से यह 40 लाख प्रति मैच अधिक है। अब से घरेलू क्रिकेट की सर्वप्रमुख टेस्ट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी को ” Paytm रणजी ट्रॉफी” के नाम से जाना जायेगा।

GM-Plant-Halol-India-2015

4) विश्व के प्रमुख ऑटो निर्माता समूह जनरल मोटर्स – General Motors (GM) ने वर्ष 2020 तक भारत में 1 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। यह निवेश कम्पनी के महाराष्ट्र स्थित तलेगाँव (Talegaon) संयंत्र में किया जायेगा जहाँ कम्पनी अपनी उत्पादन क्षमता को वर्तमान 1,10,000 प्रति वर्ष से वर्ष 2025 तक 2,20,000 वाहन प्रति वर्ष तक बढ़ाना चाहती है। लेकिन कम्पनी ने इसी के साथ निर्णय लिया है कि वह भारत में खोला गया अपना पहला संयंत्र बढ़ते घाटे के चलते बंद कर देगी। यह संयंत्र किस स्थान पर स्थित है? – हलोल – Halol (गुजरात)

विस्तार: GM वर्तमान में भारत की आठवीं सबसे बड़ी ऑटो कम्पनी है तथा इसने वर्ष 1996 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था। कम्पनी ने देश में अपना पहला संयंत्र हलोल (Halol) में ही खोला था। बाद में वर्ष 2010 में कम्पनी का दूसरा संयंत्र महाराष्ट्र के तलेगाँव में खोला गया। कम्पनी के हलोल स्थित संयंत्र को बंद करने का निर्णय यहाँ लगातार बढ़ते परिचालन घाटे (operating losses) के कारण लिया है। 1,10,00 वाहन प्रतिवर्ष की उत्पादन क्षमता वाले इस संयंत्र में कम्पनी को तमाम श्रमिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। यहाँ स्थित संयंत्र में पहली हड़ताल 2010 में हुई थी जो तीन दिन चली थी जबकि दूसरी हड़ताल 2011 में हुई थी तथा पूरे 6 सप्ताह चली थी। अब कम्पनी तलेगाँव स्थित संयंत्र पर पूरा ध्यान दे रही है क्योंकि यहाँ की व्यावसायिक स्थितियाँ अधिक बेहतर हैं।

5) भारत के चौथे सबसे बड़े निजी बैंक – कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) द्वारा जुलाई 2015 के दौरान लाँच किए गए मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन (app) का क्या नाम है जिसके द्वारा बैंक मुख्यत: बैंकिंग से अछूते क्षेत्रों तक अपनी सुविधाएं प्रदान करना चाहता है? – “कोटक भारत”

विस्तार: कोटक भारत (“Kotak Bharat”) एप्लीकेशन के द्वारा बैंक मुख्यत: ऐसे क्षेत्रों के ग्राहकों तक अपनी पैठ कायम करना चाहता है जहाँ बैंकिंग सुविधाएं कम अथवा न के बराबर हैं। इसमें ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेगा। इस एण्ड्रॉयड-आधारित app का एक बड़ा फायदा है कि इसमें इंटरनेट कनेक्शन की भी कोई आवश्यकता नहीं है। ये SMS बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर काम करता है। बैंक के ग्राहक बिना किसी नए पंजीकरण के इस app को अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर डाउनलोड कर सकेंगे। रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाओं के अलावा इसमें कुछ वैल्यू-एडेड सेवाएं जैसे मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज, खाते को आधार संख्या से जोड़ना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लिए पंजीकरण कराने की सुविधा भी मिलेगी। इस app को सर्वप्रथम लखनऊ में लाँच किया गया है, जोकि कोटक महिन्द्रा बैंक की हिंदी बेल्ट का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

Volkswagen-Yoyota-2015

6) वर्ष 2015 की पहली छमाही के दौरान किस ऑटो समूह ने जापान (Japan) की दिग्गज ऑटो कम्पनी टोयोटा (Toyota) को वाहनों की बिक्री के मामले में पहली बार पछाड़कर विश्व की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कम्पनी बनने का गौरव हासिल कर लिया? – फॉक्सवैगन – Volkswagen (जर्मनी)

विस्तार: यह ऑटोमोबाइल इतिहास में पहला मौका है जब बाहन बिक्री के मामले में जर्मनी के ऑटोमोबाइल समूह फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने टोयोटा (Toyota) को पछाड़ा है। जनवरी से जून 2015 के दौरान फॉक्सवैगन ने कुल 50.4 लाख वाहन पूरी दुनिया में बेचे वहीं टोयोटा की कुल वैश्विक बिक्री इससे कुछ कम 50.2 लाख वाहन रही। उल्लेखनीय है कि फॉक्सवैगन ने काफी समय से टोयोटा को बिक्री के मामले में पछाड़ने का सपना देखा था तथा इस सपने को वर्ष 2018 तक हासिल करने की योजना पर अमल किया था। लेकिन उसने इस लक्ष्य को अपने तय वर्ष से 3 वर्ष पहले ही हासिल कर लिया। फॉक्सवैगन की बिक्री में दो तथ्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई – चीन में उसकी बिक्री में लगातार आ रहा उछाल तथा यूरोप की उसकी बिक्री में हुआ सुधार। विश्व में सर्वाधिक वाहन बिक्री का रिकॉर्ड लगातार सात दशकों तक जनरल मोटर्स (GM) के पास था लेकिन टोयोटा ने उसे वर्ष 2008 में पीछे छोड़ दिया था। तबसे लगातार न. 1 रहने के बाद टोयोटा पहली बार फॉक्सवैगन से पिछड़ा है। उल्लेखनीय है कि फॉक्सवैगन समूह में कई दिग्गज ऑटोमोबाइल ब्राण्ड जुड़े हुए हैं जैसे ऑडी (Audi), पोर्श (Porsche), स्कोडा (Skoda), आदि।

7) अफगान तालिबान (Afghan Taliban) ने 30 जुलाई 2015 को अपने मुखिया मुल्ला मोहम्मद उमर (Mullah Mohammad Omar) की मौत की पुष्टि कर दी। संगठन ने उसके स्थान पर किसे अपना नया प्रमुख घोषित किया है? – मुल्ला अख्तर मंसूर (Mullah Akhtar Mansoor)

विस्तार: संगठन का नया प्रमुख चुनने के लिए पाकिस्तान के क्वेटा (Quetta) शहर में 30 जुलाई 2015 को संगठन की सात-सदस्यीय शूरा की बैठक हुई थी। इसमें मुल्ला अख्तर मंसूर को संगठन का नया प्रमुख चुन लिया गया। मंसूर को पाकिस्तानी प्रशासन से नजदीकियों के लिए जाना जाता है तथा यह तथ्य पहले से गुटबाजी झेल रहे अफगान तालिबान में और फूट डाल सकता है। तालिबान में फूट मुख्यत: 14 वर्ष लम्बे युद्ध के बाद अफगानिस्तान सरकार से शांति वार्ता में भाग लेने को लेकर हुई जिसे पाकिस्तान ने प्रायोजित किया था। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को अफगानिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि काफी लम्बे समय से पर्दे के पीछे से काम कर रहे मुला उमर की मौत दो वर्ष पहले (2013 में) हो गई थी। अफगान तालिबान ने भी बाद में उसकी मौत की पुष्टि करते हुए अपने नए प्रमुख को चुन लिया।

8) जुलाई 2015 के दौरान दिवंगत हुए सुप्रसिद्ध ब्रिटिश कमेंटेटर (British commentator) सर पीटर ओ’सुलेवॉन (Sir Peter O’Sullevan) को किस खेल के इतिहास के महानतम कमेंटेटर का रुतबा हासिल था? – घुड़दौड़ (Horse Racing)

विस्तार: सर पीटर ओ’सुलेवॉन ब्रिटिश घुड़दौड़ जगत की कमेण्ट्री करने वाले किवदंती पुरुष माने जाते थे। उनकी प्रसिद्धि इतनी थी कि उन्हें घुड़दौड़ जगत में पाँच दशकों तक “द व्यॉइस” (“The Voice”) के नाम से ही जाना जाता था। उन्हें बिटिश घुड़दौड़ की कुछ सबसे ऐतिहासिक दौड़ों की कमेन्ट्री करने का गौरव हासिल था। उन्होंने अपना अधिकतम समय BBC के साथ बिताया तथा 1997 उन्होंने कमेंट्री से सन्यास ले लिया था। वे 97 वर्ष के थे।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Kaithal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Kalayat
Kaithal
136117