Rajkumar Sisla
26/04/2026
प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत इसमित जांबा को किया गया सम्मानित
इस्मित ने अंडर-14 वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन
बेटी इस्मित ने अपने प्रदेश का नाम किया रोशन : राजकुमार सिसला
पुंडरी (कृष्ण प्रजापति): कन्या शक्ति मिशन फाउंडेशन की टीम द्वारा प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत हल्के के गांव जांबा की होनहार बेटी इस्मित जांबा को सम्मानित किया गया। इस्मित ने अंडर-14 वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस्मित के निवास स्थान पर पहुंचकर तिरंगा भेंट किया, फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के चेयरमैन राजकुमार सिसला ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करना ही अभियान का उद्देश्य है, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर गांव जांबा के सरपंच लाभ सिंह, फाउंडेशन के महासचिव राजकुमार मुन्नारेहड़ी, प्रदेश सचिव खुशवंत सिंह बंदराना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद सिरसवाल, पूर्व सरपंच संजीव सिकंदर खेड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव राजौद, करनाल जिलाध्यक्ष बलदेव (सरपंच चोचड़ा), राजेश चड्डा (पुंडरी), संजीव जाम्बा, कुलदीप, बिरभान जाम्बा, महेंद्र बस्तली, हैप्पी राजौद, बंटी राजौद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस्मित जांबा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करे और प्रदेश का नाम रोशन करती रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Kaithal
136027