State Khabar

State Khabar

Share

27/01/2026

साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक
जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय: विनोद कुमार

22/01/2026

राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान, गरिमा, नियमों, संवैधानिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे बताया

13/10/2025
24/07/2025

डॉ. कृष्ण श्योकंद ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड में वाटर कूलर भेंट किया
कहा : आज की युवा पीढ़ी हमारे देश का सुनहरा चमकता भविष्य
ढांड, 24 जुलाई। ( नूर ) अंतरराष्ट्रीय जाटसभा कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमारे देश का सुनहरा चमकता भविष्य है। बच्चे अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने के साथ नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढक़र भाग लेते हुए स्कूल, अभिभावकों व प्रदेश का नाम रोशन करें। मैंने भी प्राथमिक शिक्षा ढांड स्कूल से ही ग्रहण की है और यह मेरी कर्मभूमि है। डॉ. कृष्ण श्योकंद आज गांव ढाड में शहीद केहर सिंह राजकीय वरिष्ठ विद्यालय ढांड में बतौर मुख्ख्यातिथि के रूप में पहुंचे। स्कूल पहुंचकर उन्होंने शहीद केहर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर जाट सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने स्कूली बच्चों के पीने के पानी के लिए स्वतंत्र समूह सेवा समिति की और से स्कूल में वाटर कूलर भेंट स्वरूप दान किया। उन्होंने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो कड़ी मेहनत करने में विश्वास रखते है। विद्यार्थी मन में दृड़ संकल्प करें तो हर मुकाम हासिल कर सकते है। इसलिए कड़ी मेहनत करके शिक्षा ग्रहण उच्चकोटि के पदो पर आसीन होकर युवा पीढ़ी देश व प्रदेश के विकास व उत्थान में अपना योगदान दें। डॉ. श्योकंद ने कहा कि स्वतंत्र समूह सेवा समिति निरंतर समय-समय पर विद्यार्थियों के हितों में कार्य करने के साथ स्कूलों में बच्चों की जरूरतों का समान मुहैया करवाने में अपन अहम योगदान दे रही है। युवा भाकियू हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि मेहनत सफलता की चाबी है, जिससे किस्मत के बंद दरवाजे भी खुल जाते है। बच्चे नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर अपने सपनों को साकार करें। स्कूल में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद का स्कूल में वाटर कूलर भेंट करने पर स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफगण ने धन्यवाद करते हुए महापुरुषों के चित्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुर्जर सभा के पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह गुर्जर एडवोकेट, युवा भाकियू प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट, ब्लॉक समिति सदस्य संजय गर्ग, पप्पू नंबरदार, मनोज श्योकंद, सुरेन्द्र श्योकंद सहित स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित था।

Want your business to be the top-listed Media Company in Kaithal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Kaithal