National Human Rights And R.T.I Awareness Organisation-India

National Human Rights And R.T.I Awareness Organisation-India

Share

19/04/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Chetan Chhonker, Goutam Nagaura, Pappu Chaudhary, Janardan Patil

31/03/2026

महत्वपूर्ण सूचना: संगठन की सदस्यता एवं आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन
आदरणीय पंजीकृत पदाधिकारी एवं जागरूक सदस्यगण,
आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम दिन है और कल से नया वर्ष 2026-27 लागू हो जाएगा। जैसा कि आप सभी अनुभवी और प्रबुद्ध नागरिक हैं, आप भली-भांति जानते हैं कि संगठन की सदस्यता की वैधता एक वर्ष की होती है। आज की तिथि के साथ ही पुराने कार्ड्स और सदस्यता की समय-सीमा समाप्त हो रही है।
आत्म-मंथन का समय:
जब आपने आवेदन फॉर्म भरा था, तब आपने संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। आज ईमानदारी से अपने दिल पर हाथ रखकर सोचिए—क्या हमने पिछले एक साल में संगठन के उन उद्देश्यों के लिए धरातल पर कोई ठोस कार्य किया?
चुनौतियां और आगामी लक्ष्य:
राष्ट्रीय सम्मेलन (बिहार): अगले माह बिहार के पूर्णिया में हमारा भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। लाखों रुपये की लागत और अथक परिश्रम से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूती देना है।
सक्रियता का अभाव: यह अत्यंत खेद का विषय है कि कई पदाधिकारी न तो गूगल/जूम मीटिंग में जुड़ पाते हैं, न ही तहसील या जिला स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित कर पा रहे हैं।
बिना संघर्ष उपलब्धि संभव नहीं: यदि आप सोचते हैं कि घर बैठे शासन-प्रशासन, मीडिया और समाज में पहचान मिल जाएगी, तो यह संभव नहीं है। संगठन से "क्या मिला" पूछने से पहले, हमें स्वयं से पूछना होगा कि हमने "संगठन को क्या दिया"।
मेरा विनम्र आग्रह:
मैं व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक सदस्य को कॉल करने में असमर्थ हूँ, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से आप तक अपनी बात पहुँचा रहा हूँ। यदि आप वास्तव में समाज सेवा और संगठन के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहते हैं, तो अपनी सदस्यता का समय रहते नवीनीकरण कराएं और सक्रियता दिखाएं।
ऐसे अवसर और पद बार-बार नहीं मिलते। अपनी टीम और अपने समाज के उज्जवल भविष्य के लिए आगे आएं।
👉 “जनता की आवाज़ – मानवाधिकार के प्रहरी”
आपका का अपना
सांगेश कुमार भाटी
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन,भारत
प्रधान संपादक
बांता री फुलवारी,गांव किसान जन-जन की आवाज
राष्ट्रीय समाचार पत्र एवं मासिक पत्रिका
24*7 𝐇𝐞𝐥𝐩𝐥𝐢𝐧𝐞 𝐧𝐮𝐦𝐛𝐞𝐫,8278600181,9636138266
👆𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐖𝐡𝐚𝐭𝐬𝐀𝐩𝐩 🪀

Photos from National Human Rights And R.T.I Awareness Organisation-India's post 26/03/2026

मानव अधिकारों की रक्षा और जन-जागरण की दिशा में एक और सफल सप्ताह! 🚩
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, भारत द्वारा बिहार सहित विभिन्न राज्यों में संगठन के मूल उद्देश्यों—'न जाति, न धर्म, न कोई पार्टी का झंडा, मानव अधिकारों की रक्षा करना ही हमारा एजेंडा'—पर सफलतापूर्वक कार्य किया गया।
स्थानीय समस्याओं के समाधान और आरटीआई (RTI) के माध्यम से शासन-प्रशासन में पारदर्शिता लाने के हमारे प्रयासों को मीडिया ने भी प्रमुखता से सराहा है। यह सफलता हमारे समर्पित पदाधिकारियों और सदस्यों की मेहनत का परिणाम है।
हमारा संकल्प: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और जागरूकता पहुँचाना। 🤝
"
#काल #सर nl

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jodhpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Jodhpur
342028