CEO ZP/ DRDA Jind

CEO ZP/ DRDA Jind

Share

24/07/2024

जिला परिषद की सीईओ डाॅ. किरण ने ली स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक
अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग करें तत्परता से कार्य
जींद 24 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर गांव में सामन्यतः जहां लोग कूड़ा करकट डालते है, उन स्थानों की पहचान करे और समुदाय हाॅट स्पाॅट की पहचान कर उनकी प्राथमिकता निर्धारित करें। स्कूलों में स्वच्छता अभियान को लेकर वाॅल पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन इत्यादि की प्रतियोगिताएं करवाएं।
जिला परिषद की सीईओ डाॅ. किरण ने यह निर्देश बुधवार को अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लें और गांव के सरपंचों को निर्देश दें कि वे गांवों में भी अपने स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए, जब हम अपने आस- पास स्वच्छता रखेंगे तभी हमारा जीवन स्वच्छ रहेगा। ग्राम पंचायत में पंचायत सदस्यों, स्कूली बच्चों, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, स्वयं सहायता समूहों, जल एवं स्वच्छता कमेटी के सदस्यों के साथ स्वच्छता रैलियों का भी आयोजन करें ताकि आमजन को स्वच्छता बारे जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता पोशन, बीडीपीओ शमशेर, जितेन्द्र, मनरेगा के परियोजना अधिकारी राकेश भारद्वाज विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।.................

Photos from CEO ZP/ DRDA Jind's post 12/04/2024

आज दिनांक 12 अप्रैल 2024 को माननीय डॉ किरण सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद/डीआरडीए, जींद की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला जींद के समस्त बीडीपीओ की मीटिंग ली गई तथा मीटिंग के माध्यम से जिला जींद में ग्रामीण स्तर पर पिछले 10 सालों में करवाए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट देने बारे निर्देश दिए गए।

Photos from CEO ZP/ DRDA Jind's post 05/04/2024

दिनांक 5 अप्रैल 2024 को जिला जींद में माननीय डॉ किरण सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद/डीआरडीए, जींद की अध्यक्षता में जन संवाद पोर्टल बारे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे जिला जींद के समस्त खंड विकास एवम पंचायत अधिकारी, समस्त उपमंडल अधिकारी पo राo व समस्त सम्बन्धित कर्मचारियों ने भाग लिया। राज्य मुख्यालय से माननीय chief engineer द्वारा पोर्टल बारे प्रशिक्षण दिया गया।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Jind?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


CEO Zila Parishad
Jind
126102

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm