JAMUI HUNT
10/09/2022
हदे शहर से निकली तो गाँव गाँव चली,
कुछ यादें मेरे संग पांव-पांव चली।
सफ़र जो धुप का हुआ तो तजुर्बा हुआ,
वो जिंदगी ही क्या जो छाँव छाँव चली।
कुदरत ने हम सबको हीरा बनाया है,
मगर शर्त ये है जो घिसेगा वही चमकेगा।
अगर सूर्य की तरह चमकना है,
तो पहले सूर्य की तरह जलो।
मैंने जीवन में उस इंसान से कुछ नहीं सीखा,
जो हर बात में मुझसे सहमत था।
ये ज़िन्दगी तो शायद डुबा ही देती,
लेकिन हौंसलों ने मझदार में तैरना सीखा दिया।
इंसान जिस जगह जाने से डरता है,
अक्सर ऐसा देखा गया है,,
उसकी किस्मत का दरवाजा वहीं खुलता है।
ज़िन्दगी एक Ice-Cream की तरह है,
इसे जितना Taste करना है करलो,,
वरना पिघल तो वो रही ही है।
कुछ तो बनाएगी ये ज़िन्दगी,
इतने इम्तिहान जो ले रही है।
औरों में भी हौसला जगाकर,
जो लक्ष्य की ओर चलते हैं,,
वो लोग ही कीचड़ में कमल की तरह खिलते हैं।
सफलता तब मिलती है, जब आपके सपने,
आपके बहानों से भी ज्यादा बड़े हो जाते हैं।
चाह रखने वाले मंजिलों को ताकते नहीं,
बढ़कर थाम लिया करते हैं।
जिनके हाथों में हो वक्त की कलम,
अपनी किस्मत खुद लिखा करते हैं।
अभी तो केवल शहनाइयां बजी है,
ढोल बजने अभी बाकी है।
अभी तो केवल गौरैयों ने उड़ान भरी है,
असली बाज की उड़ान अभी बाकी है।
असल में वही जिंदगी की चाल समझता है,
जो सफर में धूल को गुलाल समझता है।
जो बाहर की सुनता है,
वही डर जाता है।
जो अंदर की सुनता है,
वह सवर जाता है।
आज भी जमाना इसी बात से खलता है,
इतना ठोकर खाकर भी यह आदमी सीधा कैसे चलता है।
JAMUI HUNT 98019 93138
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Jamui
Jamui
811307