Knowledge Endeavour

Knowledge Endeavour

Share

Photos from Knowledge Endeavour's post 13/05/2023

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत हासिल की सुशील रिंकू ने।
जीत की खुशी में निकाला जा रहा है रोड-शो...
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
जालंधर (वार्ता) : लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ एक बार फिर से आप पार्टी के खाते एक लोकसभा सीट आ गई। बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू की बड़ी जीत हुई है। सुशील रिंकू ने करीब 58 हजार 691 मतों से एक बड़ी लीड से जीत दर्ज की है, जोकि एक बड़ा रिकार्ड माना जा रहा है। वहीं सुशील रिंकू की जीत के बाद सीएम भगंवत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचे। जहां दोनों ने इस जीत के साथ जनता को जीत की बधाई दी और कहा यह हमारी नहीं जनता की जीत है। वहीं दूसरी ओर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद सुशील रिंकू के नेतृत्व में एक बहुत बड़ा रोड शो निकाला जा रहा है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते सुशील रिंकू ने कहा कि चुनावों में पार्टी सुप्रीम होती है, चेहरे सुप्रीम नहीं होते। लोग पार्टी के काम देखती है।

उन्होंने कहा कि सीएम मान साहब ने राज्य में जो काम किए हैं, तथा लोगों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उसके आधार पर लोगों ने उन्हें वोट डाली है तथा उन्हें इतनी बड़ी जीत दिलाई है। कांग्रेस पार्टी को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से उकता चुके हैं। कांग्रेस में तकरीबन परिवारवाद चलता रहा है और जिसे खत्म करना बहुत मुश्किल है। लोग पार्टी की परफार्मैंस देखते हैं। लोगों ने जो आम आदमी पार्टी को इतनी बड़ी जीत दिलाई है, इससे परिवारवाद की राजनीति का दोआबा में अंत हो गया है। संसद में जाने को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि जब लोगों ने उन्हें चुना है तो वह जरूर लोगों के मुद्दों को संसद में उठाएंगे।

26/04/2023

भाजपा महिला मोर्चा ने मंडल 3 के अध्यक्ष की घोषणा
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
जलांधर (कर्ण लुथर)
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

भारतीय जनता पार्टी ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा की अध्यक्षता में चित्त नगर में अंजू भल्ला को महिला मोर्चा मंडल 3 की अध्यक्ष बनाया गया है।इस अवसर पर विशेष रूप में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी,ज़िला महिला मोर्चा व सेंट्रल हल्का प्रभारी भगवंत प्रभाकर,पूर्व पार्षद बालकृष्ण बाली,मंडल महामंत्री श्याम, मंडल उपाध्यक्ष राघव, जिला महामंत्री सुखबीर चट्ठा, शमा चौहान, जिला उपप्रधान रजनी गुप्ता ,सोशल मीडिया इंचार्ज अंजू डेविड उपस्थित हुए।मीनू शर्मा ने नई मंडल अध्यक्ष को हार्दिक मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा उप चुनावों में पार्टी इतिहास रचेगी।उन्होंने मंडल अध्यक्ष को पूरी तरह से लोक सभा उप चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रुपिंदर, पूनम ,रानी ,बिना, उषा विशु ,सिम्मी ,पूनम ,प्रिया, निर्मला ,गुरविंदर ,रूही ,मोनिका आदि उपस्थित थी।

20/04/2023

टीम रमन अरोड़ा ने सुशील रिंकू के हक में होने जा रही भगवंत मान और केजरीवाल की रैली को रिकॉर्ड तोड़ सफलता दिलाने एंव भारी गिनती वाली चुनावी सभा बनाने के लिए कर दिए जमीन आसमान एक।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
जालंधर (लुथर) 20 अप्रैल
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

आम आदमी पार्टी लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी सुशील रिंकू के चुनाव प्रचार को उस समय भारी बल मिला, जब आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जालंधर केंद्रीय विधानसभा की रैली में टीम रमन अरोड़ा सैकड़ों की गिनती में इकट्ठा होने लगे।

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर सैंट्रल हलके के साईं दास स्कूल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। यह रैली आज 3:00 बजे शुरू होने वाली है। इस रैली को एतिहासिक बनाने के लिए टीम रमन अरोड़ा पिछले कई दिनों से जुटी थी।

टीम रमन अरोड़ा द्वारा जालंधर शहर में अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभा करवाने में कई दिनों से जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू मैदान में उतरे हैं उसी दिन से विधायक रमन अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में दिन रात एक कर सुशील रिंकू के हक में चुनाव प्रचार शुरू किया हुआ है।

आज की चुनावी सभा की तैयारियों को लेकर भी विधायक रमन अरोड़ा द्वारा बीते दिनों में मोहल्ला स्तर पर सैकड़ों नुक्कड़ बैठक की गई। आज की चुनावी सभा में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों के ग्राउंड में पहुंचने की संभावना है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Jalandhar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Jalandhar
144001