CITU Rajasthan

CITU Rajasthan

Share

19/04/2026
Photos from CITU Rajasthan's post 18/04/2026

नीमराना ,भिवाड़ी, एनसीआर 18 अप्रैल 2026
सीटू राज्य महामंत्री के नेतृत्व में पदाधिकारीयों का एनसीआर में नीमराणा और भिवाड़ी में दौरा अनेक जगह मजदूरों को किया एकत्र और संबोधित।
नोएडा हरियाणा दिल्ली और एनसीआर में जो मजदूरों पर दमन किया जा रहा है उसके खिलाफ आज राजस्थान सीटू के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में साथी नीमराणा और भिवाड़ी के संघर्षरत साथियों के बीच में पहुंचे।
कामरेड वीएस राणा प्रदेश महामंत्री सीटू, आशीर्वाद पाइप यूनियन भिवाड़ी सीटू के नेता कामरेड मनोज कुमार, नीमराना के नेता कामरेड जितेंद्र यादव, रौचीज ब्रेवरीज नीमराना यूनियन के नेता राज्य कमेटी सदस्य कामरेड झुथाराम सैनी, भिवाड़ी के सीटू नेता कामरेड नंदलाल कामरेड अर्जुन लाल सहित अन्य साथी आज के कार्यक्रम में उपस्थित है ।
आज मीटिंग भिवाड़ी के रिलैक्सो कंपनी के गेट पर हुई जिसमें करीब 5 से 6000 लोग कार्यरत हैं और बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने आज के प्रदर्शन में और सीटू की आमसभा में भाग लिया ।
इसी तरह जापानी जॉन नीमराणा के निडेक कंपनी के गेट पर भी आम सभा की गई जिसमें करीब 3000 मजदूर कार्यरत है। ज्यादातरश्रमिकों को ठेकेदार के जरिए काम पर रखा गया है। श्रम कानून लागू नहीं है, 30 दिन काम कराया जाता है, साप्ताहिक ऑफ नहीं दिया जाता , वेतन की पे स्लिप नहीं दी जाती, पीएफ ईएसआई की कटौतियां नहीं की जाती, त्योहारों के अवकाश नहीं दिए जाते ,ओवरटाइम नहीं दिया जाता। यहां तक की पेशाब, पानी के लिए भी श्रमिकों को परेशान किया जाता है। पेशाब के लिए पास सिस्टम लगाया जाता है, जिससे श्रमिकों में भारी गुस्सा व्याप्त है और वर्तमान में इस महंगाई में श्रमिकों को अपना घर चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। गैस सिलेंडर 5000 में ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है। कारखाना मालिको ने चाय और नाश्ता भी फैक्ट्री में उपलब्ध कराना बंद कर दिया है, बहुत जगह खाना भी बंद हो गया है,, जिससे श्रमिक भारी परेशान है।
सीटू के प्रदेश महामंत्री कामरेड वीएस राणा ने सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर के संघर्ष करने का आह्वान किया। किसी के दबाव में नहीं आने की बात कही तथा अपनी एक संघर्ष समिति बना करके आंदोलन को लड़ने का भी आह्वान किया ।तुरंत ही मजदूरों ने अपनी एक संघर्ष समिति का गठन किया जिसे वार्ता के लिए भी मैनेजमेंट के पास भेजा गया। समस्याओं के समाधान के लिए मजदूरों की कमेटी बनाई गई और उन्हीं के द्वारा वार्ता की जा रही है कोई बाहरी व्यक्ति उसमें शामिल नहीं किया गया है। सीटू नेताओं ने भी मैनेजमेंट से बात करने से इनकार किया और कहा कि जो मजदूर संघर्ष कर रहे हैं वही बात करेंगे।
सीटू के साथी अभी इसी भिवाड़ी और एनसीआर क्षेत्र में ही साथियों के बीच में है और आगे भी उनके बीच में रहेंगे। सीटू राज्य कमेटी उनके आंदोलन को पूरा समर्थन करती है और उनके संघर्ष में पूरा सहयोग करेगी। कारखाने में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी कार्यरत है जिनका भी भारी शोषण किया जा रहा है। जब तक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं होता उनकी वेतन वृद्धिया नहीं की जाति और सुविधा नहीं दी जाती। 8 घंटे का काम, वेतन पर्ची ,साप्ताहिक अवकाश, सालाना इंक्रीमेंट, बोनस, समय पर वेतन का भुगतान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सीटू प्रदेश अध्यक्ष कांमरेड भंवर सिंह शेखावत ने सभी संघर्षशील क्रांतिकारी साथियों को संघर्ष को मजबूत कर संघर्ष और एकता के बल पर अपने अधिकार प्राप्त करने का आह्वान किया है। सीटू का यही नारा है एकता बनाओ और संघर्ष करो।

18/04/2026

Photos from CITU Rajasthan's post 12/04/2026

राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (RMSRU) की जयपुर इकाई के दवा प्रतिनिधि साथियो का वार्षिक सम्मेलन आज 12 अप्रैल 2026 रविवार को जयपुर में यूनियन ऑफिस सोडाला पर सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत ने चार लेबर कोड के बारे में साथियों को विस्तार से बताया। उन्होंने देश प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बारे में भी साथियों को विस्तार से जानकारी दी। किस तरह से मजदूर विरोधी सरकार मजदूरों को मालिकों का गुलाम बनाने जा रही है उनके सारे अधिकार छीन रही है इस पर विस्तार से विचार रखें।
सम्मेलन को आरएमएस आर यू के कामरेड गिरीश सक्सेना ने संबोधित करते हुए दावा प्रतिनिधियों की समस्याओं के बारे में अपनी बात रखी, संगठन किस प्रकार से दवा प्रतिनिधियों के लिए काम कर रहा है उसके बारे में जानकारी दी। बिना संगठन के अपने हितों को सुरक्षित हम नहीं रख सकते इसलिए संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता है।
RMSRU राज्य सचिव कामरेड विजय कुमार शर्मा ने युवा साथियों को संगठन में जुड़ने और दवा उद्योग में अनैतिक कार्यों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और राज्य सयुक्त कोषाध्यक्ष कामरेड निर्लेप मिश्रा ने संगठन की मजबूती के लिए उपस्थित साथियों से सदस्यता बढ़ाने और ऐसे साथी जो संगठन से नहीं जुड़ पाएं हैं उन तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में 150 से अधिक दवा प्रतिनिधि साथियो ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान जिला सचिव कॉमरेड टिंकू यादव ने सचिव की रिपोर्ट सम्मेलन में रखी एवम कॉमरेड सतीश शर्मा ने कोषाध्यक्ष रिपोर्ट सम्मेलन के सामने पेश की ,, दोनों रिपोर्ट को उपस्थित सभी साथियों ने सर्वसम्मति से पारित किया|
रिपोर्ट पर काफी साथियों ने बहस में भाग लिया और अपने सुझाव दिए
सम्मेलन में आगामी वर्ष के लिए नई जिला कमेटी का गठन किया गया जिसमें कॉमरेड टिंकू यादव को सचिव एवम कॉमरेड सतीश शर्मा को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया और नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया| बैठक में दवा उधोग के श्रमिकों पर हो रहे अत्याचार, दवा कंपनियों के शोषण तथा सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन में पूर्व क्रांतिकारी साथियों का सम्मान भी किया गया और नई कार्यकारिणी मैं चुने गए पदाधिकारी का माला पहनकर स्वागत किया गया।
अंत में नारो के साथ सम्मेलन का समापन किया गया।

Photos from CITU Rajasthan's post 01/04/2026

केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर राज्य जयपुर में काला दिवस मनाया गया और श्रम विभाग पर संयुक्त रूप से जोरदार विरोध प्रदर्शन कर शानदार नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन में सीटू,इंटक, एटक ,एचएमएस , राजस्थान सीटू के साथियों ने भाग लिया। सभा को सीटू प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत कामरेड रवींद्र शुक्ला, इंटक नेता श्री घासीलाल, एटक की ओर से कामरेड धर्मवीर, कामरेड कुणाल रावत एचएमएस यूनियन की ओर से कामरेड राकेश यादव, आरसीटू की ओर से कामरेड रामपाल सैनी ने आम सभा को संबोधित किया सभी नेताओं ने देश के वर्तमान हालात पर जोरदार प्रहार किया। सभी ने चार लेबर कोड वापस होने तक संघर्ष को जारी रखने का आह्वान किया। सभी का कहना था कि यह लड़ाई लंबी है हमें हर कीमत पर चारों लेबर कोड जो घौर मजदूर विरोधी है और पूंजीपतियों के पक्ष में है इन्हें हम वापस करवा कर ही दम लेंगे। संघर्ष जारी रहेगा। सभी संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के नाम श्रमिक के जरिए ज्ञापन भेजा गया। सभी श्रम संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया और यह चारों लेबर कोरड रद्द करने की मांग की गई। साथियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।

Photos from CITU Rajasthan's post 22/03/2026

आज जयपुर के मजदूर किसान भवन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सीटू के पूर्व अध्यक्ष कामरेड हेतराम बेनीवाल की श्रद्धांजलि सभा रखी गई। इस सभा की अध्यक्षता कामरेड वासुदेव शर्मा और कामरेड तारा सिंह सिद्धू ने की। श्रद्धांजलि सभा में कामरेड हेत राम बेनीवाल के परिवार जन उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा को सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम, सी पी आई एम राज्य सचिव कामरेड किशन पारीक, सीपीएमके वरिष्ठ नेता कामरेड वासुदेव शर्मा, सीटू प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत, सीटू के वरिष्ठ नेता कामरेड रवींद्र शुक्ला, सीपीआई राज्य सचिव कामरेड नरेंद्र आचार्य, कामरेड सुमित्रा चोपड़ा ,प्रोफेसर घासीराम चौधरी, कर्मचारियों के नेता कामरेड महावीर सियाग, आप पार्टी के अध्यक्ष, कांग्रेस के नेता सहित समाज के अन्य साथियों ने तथा सीपीएम जिला सचिव कामरेड संजय माधव ने अपने विचार रखे और श्रद्धांजलि सभा का संचालन किया।

All India Kisan Sabha – aiks 21/03/2026

*अखिल भारतीय किसान सभा*
36 पं. रवि शंकर शुक्ला लेन (कैनिंग लेन)
नई दिल्ली – 110001, [email protected] |kisansabha.org

*प्रेस बयान | 20 मार्च, 2026*

*फ्लिपकार्ट ने किसानों की आजीविका को खतरे में डाला, कर्नाटक में दूध 1 रुपये प्रति लीटर में बेचा*

*अमित शाह का सहकारिता मंत्रालय डेयरी सहकारी संस्थाओं को बचाने में विफल*

अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) कर्नाटक में ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म फ्लिपकार्ट द्वारा 1 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध बेचने की चौंकाने वाली प्रचारात्मक बिक्री की कड़ी निंदा करती है। अमेरिकी खुदरा दिग्गज वॉलमार्ट के बहुमत स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट कंपनी की इस लापरवाह छूट योजना ने कर्नाटक भर के डेयरी किसानों में स्वाभाविक रूप से व्यापक आक्रोश पैदा किया है और साथ ही केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय, जिसका नेतृत्व अमित शाह कर रहे हैं, पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। किसी प्रभावी हस्तक्षेप के अभाव में ऐसा प्रतीत होता है कि शाह ने विदेशी कॉरपोरेट कंपनियों और बाजार के दबाव के आगे समर्पण कर दिया है।

कर्नाटक में दूध उत्पादन कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) के अंतर्गत सहकारी संस्थाओं के विशाल नेटवर्क पर आधारित है, जिसे दशकों से लाखों छोटे और सीमांत किसानों ने मिलकर खड़ा किया है। AIKS का मानना है कि फ्लिपकार्ट द्वारा इतनी सस्ती दर पर दूध की बिक्री कोई साधारण मार्केटिंग अभ्यास नहीं है, बल्कि वैश्विक पूंजी से समर्थित बड़ी प्लेटफ़ॉर्म कंपनियों द्वारा अपनाई जाने वाली शिकारी मूल्य निर्धारण (प्रिडेटरी प्राइसिंग) की एक क्लासिक मिसाल है। ऐसी रणनीतियाँ अस्थिर कीमतों पर आवश्यक वस्तुओं को बेचकर बाजार पर कब्ज़ा करने, मौजूदा सहकारी संस्थाओं को कमजोर करने और अंततः खरीद व वितरण पर कॉरपोरेट नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से अपनाई जाती हैं।

ऐसी कीमत—चाहे वह अल्पकालिक ही क्यों न हो—उपभोक्ताओं की सोच को बदलते हुए विकसित देशों, विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों से सस्ते दूध के शुल्क-मुक्त आयात का रास्ता खोल सकती है, जहाँ एक लीटर दूध की कीमत लगभग 32–36 रुपये है। उपभोक्ता सस्ता दूध चुनेंगे, जिससे घरेलू डेयरी किसानों को मिलने वाली कीमतों में कम से कम 10–15 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। जिस तरह से केंद्र सरकार हाल के मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के माध्यम से अमेरिका, यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम आदि देशों की मांगों के आगे झुकती रही है, उसे देखते हुए निकट भविष्य में ऐसी स्थिति बनने की आशंका है।

रिपोर्टों के अनुसार, प्रचार अवधि के दौरान लाखों लीटर दूध कृत्रिम रूप से बेहद कम कीमत पर बेचा गया, जबकि बेंगलुरु मिल्क यूनियन लिमिटेड (BAMUL) जैसे सहकारी संघों की दैनिक बिक्री में लगभग 50,000 लीटर की कमी दर्ज की गई। कर्नाटक की डेयरी अर्थव्यवस्था 16,000 से अधिक प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों और 20 लाख से अधिक दूध उत्पादकों पर आधारित है, जो प्रतिदिन एक करोड़ लीटर से अधिक दूध की KMF को आपूर्ति करते हैं। सहकारी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा का सीधा असर ग्रामीण आय और डेयरी किसानों की आजीविका सुरक्षा पर पड़ता है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में और भी चिंताजनक है जब डेयरी किसान पहले से ही बढ़ती लागत, भुगतान में देरी और दूध उत्पादन के लिए उचित लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

AIKS कर्नाटक भर के डेयरी किसानों और सहकारी संस्थाओं, मजदूरों और ट्रेड यूनियनों तथा उपभोक्ताओं से आह्वान करती है कि वे बड़ी कॉरपोरेट प्लेटफ़ॉर्म कंपनियों के ऐसे प्रयासों का एकजुट होकर विरोध करें और यदि वे अत्यधिक-सस्ता दूध बेचने की इस नीति को जारी रखते हैं तो उनके दुग्ध उत्पादों का बहिष्कार करें। साथ ही, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा इस मामले में प्रिडेटरी प्राइसिंग की जांच तुरंत शुरू की जानी चाहिए। हम यह भी मांग करते हैं कि सहकारी संस्थाओं को कॉरपोरेट हमलों से बचाने में विफल रहने के लिए केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जवाबदेह ठहराए जाएँ।

Sd/-

*अशोक धावले*
अध्यक्ष
विजू कृष्णन
महासचिव

All India Kisan Sabha – aiks MOVEMENT UPDATESPrabhat Patnaik Keynote Lecture at the Launch of the Study ‘The Cooperative Movement in Kerala’January 7, 2026This lecture was delivered on December 16, 2025 at the launch of the study The Cooperative Movement in Kerala, India organised by P Sundarayya Memorial Trust and…AIKS T...

Want your business to be the top-listed Realtor/realty Service in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

SHARMIK EKTA KENDRA SHANTI NAGAR JAIPUR
Jaipur
SD137CODE302006PHONE01412220757