CMO Rajasthan
03/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुई, दुखद सड़क दुर्घटना में राजस्थान के नागरिकों के निधन पर, गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर, दुर्घटना की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को, यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा लापता व्यक्तियों के सुरक्षित मिलने की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में प्रदेशवासियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए, निरंतर समन्वय किया जा रहा है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
02/06/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने, नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान में खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विकास कार्यों, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा ‘माय भारत’ के माध्यम से, युवाओं को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर, विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने, राजस्थान में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही प्रगति और ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-2 के क्रियान्वयन की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार, राजस्थान के युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान देने तथा उनके उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए, निरंतर प्रयासरत है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Address
Chief Minister Office , Secretariat
Jaipur
302005