Jamaat-e-Islami Hind Rajasthan

Jamaat-e-Islami Hind Rajasthan

Share

23/04/2026
23/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति
रिफाइनरी अग्निकांड पर जेआईएच प्रदेश अध्यक्ष ने जताई चिंता; प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम के टलने को बताया गंभीर लापरवाही का परिणाम।

जयपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नाज़िमुद्दीन ने बाड़मेर (बालोतरा) स्थित पचपदरा रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में लगी भीषण आग पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल सुरक्षा मानकों की विफलता है, बल्कि राज्य और केंद्र सरकार के लिए भी एक बड़ी शर्मिंदगी का विषय है। ईश्वर का शुक्र है कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह प्रशासन की सतर्कता नहीं बल्कि महज एक इत्तेफाक था, क्योंकि इतनी बड़ी रिफाइनरी में सुरक्षा में चूक किसी बड़ी जनहानि का कारण भी बन सकती थी।
बयान में सवाल उठाया गया कि जब एक दिन बाद देश के प्रधानमंत्री का दौरा सुनिश्चित था, तब सुरक्षा घेरा और तकनीकी जांच इतनी ढीली कैसे थी? यह घटना शासन और रिफाइनरी प्रबंधन के दावों पर सवालिया निशान लगाती है।

जेआईएच राजस्थान ने मांग की है कि इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। क्या यह केवल एक तकनीकी खराबी (हाइड्रोकार्बन लीकेज) थी या इसके पीछे प्रबंधन की कोई बड़ी कोताही है ? इसकी स्पष्टता जनता के सामने आनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस हादसे से बाड़मेर और आसपास के निवासियों में डर का माहौल है। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

भवदीय,
मीडिया सेल,
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, राजस्थान
0141-2360097

Photos from Jamaat-e-Islami Hind Rajasthan's post 21/04/2026

जयपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, राजस्थान द्वारा 'कार्यकता सम्मेलन' का आयोजन

​जयपुर। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, राजस्थान के तत्वावधान में 19 अप्रैल 2026, रविवार को जयपुर के आदर्श नगर में एक दिवसीय ' कार्यकर्ता सम्मेलन' का आयोजन किया गया। "कूनू अंसारुल्लाह" (अल्लाह के मददगार बनो) के केंद्रीय विषय पर आधारित इस सम्मेलन में संगठन के कार्यकर्ताओं को सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

​सम्मेलन का शुभारंभ जयपुर शहर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने कुरान के पाठ से किया। प्रथम सत्र का मंच संचालन फिरोज़ आलम (सेक्रेटरी शहर जयपुर) ने किया। सबसे पहले इस सम्मेलन के कन्वीनर शाहिद खान ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मेहमानों का स्वागत किया। इनके बाद प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद नाज़िमुद्दीन ने सम्मेलन का उद्देश्य बताया और सत्र के मुख्य वक्ता मलिक मोतसिम खान (उपाध्यक्ष, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद) रहे, जिन्होंने "कूनू अंसारुल्लाह" विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
JIH राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सलीम इंजीनियर ने देश के बदलते परिदृश्य में मुसलमानों की भूमिका पर विशेष संबोधन दिया।
​प्रदेश सचिव मोहम्मद रमजान और मौलाना सरफराज अहमद फलाही ने कार्यकर्ताओं के गुणों और उनकी जिम्मेदारियों को रेखांकित किया।

दूसरे सत्र का संचालन उमर फारूक ने किया।
दूसरे सत्र में प्रदेश सचिव रुबीना अबरार ने समाज और संगठन के निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे। प्रदेश सचिव मुतल्लिब मिर्ज़ा ने इस्लामी संगठन और कार्यकर्ताओं की खूबियों पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मलिक मोअतसिम खान और प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नाजिमुद्दीन ने कार्यकर्ताओं को जन-जागरण और निर्माण के कार्यों के लिए प्रेरित किया।

​सम्मेलन का समापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सलीम इंजीनियर के समापन भाषण के साथ हुआ। अंत में कॉन्फ्रेंस के कन्वीनर शाहिद खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

​इस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में पूरे राजस्थान से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने सामाजिक सेवा और देश की बेहतरी के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Islamic Center JIH
Jaipur
302004