Media chakra

Media chakra

Share

20/09/2022

सादर आमंत्रण

वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं कलमकार मंच के संरक्षक स्व. ईशमधु तलवार को समर्पित

कलमकार साहित्य महोत्सव
दिनांक : 25 सितम्बर, 2022 प्रातः 10 बजे से
स्थान : सामुदायिक केंद्र,
शिप्रापथ थाने के पास, अरावली मार्ग, मानसरोवर, जयपुर

मुख्य आकर्षण :
- कलमकार पुरस्कार 2019-20 और 2020-21 का वितरण
- साहित्य की विभिन्न विधाओं पर सत्र
- वरिष्ठ एवं नवांकुर रचनाकारों का रचना पाठ
- हिंदी सिनेमा का वर्तमान परिदृश्य पर सत्र
- वर्तमान में व्यंग्य लेखन की प्रासंगिकता पर सत्र
- विश्व प्रसिद्ध कालबेलिया समूह का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

उद्घाटन सत्र :
आमंत्रित सम्मानित अतिथि -
मुख्य अतिथि - श्री बी.डी. कल्ला (कला एवं संस्कृति मंत्री, राजस्थान सरकार)
अध्यक्षता - श्री विश्वेन्द्र सिंह (पर्यटन मंत्री, राजस्थान सरकार)
विशिष्ट अतिथि - श्री लालचंद कटारिया (कृषि मंत्री, राजस्थान सरकार)
विशिष्ट अतिथि - श्री महेश जोशी (जलदाय मंत्री, राजस्थान सरकार)
विशिष्ट अतिथि - श्री प्रतापसिंह खाचरियावास (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, राजस्थान सरकार)

आयोजन सहयोगी -
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, राजस्थान
राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लि. (सरस डेयरी)
श्रमजीवी पत्रकार संघ, राजस्थान

आप सभी रचनाकार/साहित्यप्रेमी इस साहित्यिक आयोजन में सादर आमंत्रित हैं। रचना पाठ के लिए रचनाकार अपना पंजीकरण ई-मेल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी प्रतिनिधि रचना, अपना नाम, पूर्ण पता भेज कर करा सकते हैं। रचना पाठ में शामिल रचनाकारों को किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा।
ई-मेल - [email protected]
व्हाट्सएप - 9887600026

Photos from Kalamkar Manch / कलमकार मंच's post 21/06/2022

कलमकार मंच द्वारा डॉ. राधाकृष्णन केंद्रीय पुस्तकालय के सहयोग से शिक्षक, प्रशिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार अनुपमा तिवाड़ी की किताब ‘शिक्षक अपने को तराशता है’ के लोकार्पण समारोह के समाचार को विभिन्न न्यूज पोर्टल्स और समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। सभी का तहेदिल से आभार... शुक्रिया
देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, आर्यावर्त समाचार, भोपाल, पंजाब केसरी, महानगर टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, नई दिल्ली, दैनिक नेशन एजेंडा, जनसंदेश टाइम्स, राजस्थान स्टेटमेंट, सच्ची रिपोर्ट, फोर्टनाइट कलेक्शन, जलतेदीप, ओम एक्सप्रेस, चमकता राजस्थान, दैनिक किंग, दैनिक हुक्मनामा, सच बेधड़क, जनगण, पी थ्री, अमृत इंडिया, आयुष अंतिमा, आधुनिक राजस्थान, हाड़ौती संचार, दिव्य संचेतना, कानून व्यवस्था, ललकार, महका राजस्थान सहित न्यूज पोर्टल राजकाज न्यूज, आगाज केसरी, ओम एक्सप्रेस न्यूज और चमकता राजस्थान न्यूज का तहेदिल से आभार

28/05/2022

सादर आमंत्रण

कलमकार मंच द्वारा भवन सुरुचि केंद्र के सहयोग से वरिष्ठ लेखक राजेन्द्र कसवा लिखित पुस्तक ‘किसान प्रणेता चौधरी चरणसिंह’ पर संवाद एवं वरिष्ठ साहित्यकारों का काव्य पाठ

मुख्य अतिथि : डॉ. चन्द्रभान (उपाध्यक्ष, बीस सूत्री कार्यक्रम समिति, राजस्थान)

किताब पर संवाद करेंगे : वरिष्ठ आलोचक एवं साहित्यकार राजाराम भादू, प्रो. जे.एम. ढाका, राजेन्द्र कसवा, निशांत मिश्रा एवं उमा
मंच संचालन : डॉ. ऊषा दशोरा

काव्य पाठ करेंगे :
वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज, कृष्ण कल्पित, डॉ. सत्यनारायण, लोकेश कुमार सिंह ‘साहिल’, अजंता देव, फारूक आफरीदी, डॉ. ऊषा दशोरा एवं सुनील प्रसाद शर्मा
मंच संचालन : डॉ. कविता माथुर

दिनांक : 29 मई, 2022
समयः सांयः 04.30 बजे से
स्थानः सुरुचि केंद्र, विद्याश्रम स्कूल परिसर, दैनिक भास्कर के सामने, जयपुर

सभी साहित्यप्रेमी सादर आमंत्रित हैं।

निवेदक
निशांत मिश्रा
राष्ट्रीय संयोजक, कलमकार मंच

Want your business to be the top-listed Media Company in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Jaipur
302018