SIO Rajasthan
04/04/2026
🎓 CUET-UG 2026 | Residential Coaching & Mentorship Program 📚
Looking for focused preparation with guidance? Join our structured residential program designed to help you succeed in CUET-UG.
📖 Subjects Covered:
Economics | History | Political Science | Sociology | Geography | English | Urdu | General Test
📍 Location: Delhi
🗓️ Classes Begin: 13 April 2026
⏳ Last Date to Apply: 10 April 2026
_🔗 Apply Now:_
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdMy5Vevc3dJir2V9z3Lj7am3iUCpPghfa-0R0Ws9ciE17Bkg/viewform?pli=1
📞 For Queries:
8920647725
Framing Academia | SIO of India
03/04/2026
करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम
दिनांक: 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
मकराना के देशवाली कॉलोनी स्थित रेड रोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (SIO), मकराना यूनिट द्वारा करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत यूनिट अध्यक्ष मुहम्मद अहमद द्वारा पवित्र क़ुरआन की तिलावत से हुई। इसके पश्चात कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद आदिल के निर्देशन में कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।
तिलावत के बाद प्रोफेशनल काउंसलर आबिद खान साहब ने ओरिएंटेशन सत्र प्रस्तुत किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने लक्ष्य निर्धारण (Goal Setting) और विषय चयन (Subject Selection) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को अपने भविष्य की सही दिशा चुनने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए।
इसके बाद सेवानिवृत्त प्राचार्य अब्दुल वहीद साहब खिलजी द्वारा प्रेरणादायक संबोधन दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में काउंसलर आबिद खान साहब ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ अलग-अलग बैठकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा की, उनके संदेह दूर किए और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।
20/03/2026
छान। तारीख़ 16 मार्च 2026 को 27वीं शब की मुनासिबत से SIO छान यूनिट और JIH छान की जानिब से “रमज़ान का पैग़ाम और मुसलमानों के मौजूदा हालात और उनका हल” के उन्वान से गांव वाली मस्जिद के पास एक ख़िताब-ए -आम रखा गया।
इस प्रोग्राम में मेहमान ए ख़ुसूसी मोहतरम हाफिज़ क़ुद्दूस फलाही साहब व जनाब वक़ास अहमद साहब (पूर्व ZAC मेंबर, SIO राजस्थान) ने ख़िताब किया। साथ ही अबसार अहमद (अमीर ए मुक़ामी, JIH छान), ब्रदर सरवर हुसैन (सदर ए यूनिट, SIO छान) और ब्रदर मुहम्मद सोहेल (यूनिट मेंबर, SIO छान) ने रमज़ान का पैग़ाम और शब ए क़द्र की अहमियत पर अपनी बात रखी।
20/03/2026
बारां। तारीख़ 17 मार्च 2026 बरोज़ मंगलवार को SIO और JIH बारां की जानिब से एक इफ्तार गेट टुगेदर का इन्इक़ाद किया गया।
इफ्तार के बाद मुनअक़िद नशिस्त में ब्रदर मुहम्मद शोएब (ज़ोनल प्रेसिडेंट, SIO राजस्थान ) ने ख़िताब फरमाया। आपने रमज़ान की रूहानियत और SIO के मिशन व काम पर तफ्सीली गुफ्तगू करते हुए नौजवानों को SIO से वाबस्ता होने पर ज़ोर दिया। इस प्रोग्राम में 100 से ज़्यादा अफ़राद मौजूद रहे।
20/03/2026
वज़ीरपुर | SIO वज़ीरपुर की जानिब से 16 मार्च 2026 को JAC के बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए एक इफ़्तार गेट-टुगेदर का एहतिमाम किया गया।
इफ़्तार से क़बल सद्र-ए-यूनिट ब्रदर अरबाज़ कलाम ने JAC के बच्चों के सामने चंद अहम नसीहतें पेश कीं। बाद नमाज़-ए-मग़रिब, जनाब आज़म ख़ान साहब (मुआविन सेक्रेट्री, JIH राजस्थान) ने तलबा से “रमज़ान के बाद की ज़िंदगी कैसी हो?” के मौज़ू पर मुख़्तसर गुफ़्तगू की और अहम हिदायात दीं। इस प्रोग्राम में तक़रीबन 95 अफ़राद ने शिरकत की।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Students Center, 6A/10, Behind Nana Ji Ki Haweli, MD Road
Jaipur
302012