Helping Hand Foundation Jaipur Rajasthan

Helping Hand Foundation Jaipur Rajasthan

Share

Photos from Helping Hand Foundation Jaipur Rajasthan's post 27/09/2022

प्रतिभा को मिला प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा सिद्दीका सिलाई सेन्टर लंकापुरी पर प्रमाणपत्र वितरण का एक समारोह आयोजित किया गयाI यह समारोह उन लड़कियों व महिलाओं के लिए आयोजित किया गया जो की सिलाई तो सीखना चाहती थी लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण फीस देने में असमर्थ थीl संस्था को जब इस बात का पता लगा तो अपने स्तर पर प्रयास करके इनके लिए निःशुल्क सिलाई सीखने की व्यवस्था की तथा कोर्स पूर्ण करने पर 38 लड़कियों व महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आई सी आई सी आई (icici) स्किल डवलपमेंट इंस्टिट्यूट,मालवीय नगर जयपुर की कोऑर्डिनेटर नाज़रीन सुल्ताना रही उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित कियाl कार्यक्रम में फाउंडेशन के सेक्रेट्री महबूब-उर-रहमान ने भी शिरकत की, सभी प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया तथा सभी को आगे शिक्षा जारी रखने की सलाह दी
अंत में द ग्लोबल कोचिंग इंस्टिट्यूट हेड समद सर ने सभी को धन्यवाद दिया साथ ही भविष्य में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलायाl

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Jaipur
302002