Samar Saarathi
:- ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम, ठिकरिया, जयपुर
05/10/2025
◾मथुरा के वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी रोज़ाना होने वाली पद यात्रा को स्वास्थ्य कारणों के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।
◾वे रोज सुबह 3 बजे से 4.30 बजे के बीच कृष्ण शरणम् कॉलोनी से राधा केली कुंज तक की पैदल यात्रा करते थे।
◾जिसमें नित्य 20 हजार से ज्यादा लोग उनके दर्शन लाभ प्राप्त करते थे।
◾प्रेमानन्द जी महाराज को 20 साल से किडनी की समस्या है, उनकी हफ़्ते में तीन बार डायलिसिस होती है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होने पर वह फिर से पदयात्रा करेंगे।
◾इस सूचना के बाद फ़िलहाल भक्तों में मायूसी है।
◾हम सब प्रेमानन्द जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
28/09/2025
क्रिकेट एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पराजित कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं!
आप सभी ने न सिर्फ भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि करोड़ों देशवासियों का दिल भी जीत लिया। यह जीत आपके टीम वर्क, समर्पण और देशभक्ति का प्रतीक है।
आज भारत पाकिस्तान महायुद्ध की दहलीज पर खड़े हैं। भारतीय सेना अपने शौर्य एवं पराक्रम से देशवासियों की रक्षा कर रही है। लेकिन भारत का दुर्भाग्य है कि यहां के कुछ नेता पाकिस्तान से इतना प्रेम दिखा रहे हैं।
#पाकिस्तान_मुर्दाबाद
23/10/2024
संघर्ष नहीं जिनके जीवन में,
वे भी बड़े अभागे होंगे।
या तों प्रण को तोड़ा होगा,
या फिर रण से भागे होंगे।।
30/07/2024
|| माँ || 🙏💝
सावन में प्रकृति से ढका मैया रानी का दिव्य दरबार...
07/07/2024
गाय को प्रसव पीड़ा हुई और वह हाईवे पर ही निढ़ाल होकर बैठ गई। अब किसी वाहन का हाॅर्न काम नहीं आने वाला था। आसपास में कोई "सयाना" भी नहीं कि इस स्थिति से निबट सके। ऐसे में पुलिस थाना शाहबाद (बारां) के थानाधिकारी प्रेम सिंह और हैड कांस्टेबल सुमेर सिंह ने मोर्चा संभाला।
दोनों ने न केवल गाय का सकुशल प्रसव करवाया बल्कि गाय और बच्चे को हाईवे से सुरक्षित हटाकर हाईवे को फिर से शुरू करवाया। पुलिस की नौकरी में ऐसे अनेक अनूठे अवसर आते हैं जो यादगार बन जाते हैं। घटना नेशनल हाईवे 27 पर गांव मामोनी के पास की है।
✅
21/06/2024
सीमा पर देश के वीर जवानों की योग साधना... 🧎🤸🏃
03/01/2024
यदि मामप्रतीकारमशस्त्रं शस्त्रपाणयः।
धार्तराष्ट्रा रणे हन्युस्तन्मे क्षेमतरं भवेत्॥
यदि मुझ शस्त्ररहित एवं सामना न करने वाले को शस्त्र हाथ में लिए हुए धृतराष्ट्र के पुत्र रण में मार डालें तो वह मारना भी मेरे लिए अधिक कल्याणकारक होगा।
॥46॥ ्री_कृष्ण 🙏
17/11/2023
भगवान की योजना हमेशा आपकी निराशाओं से अधिक बेहतर होंगी।
इसलिए धैर्य रखें और मेहनत करते रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the public figure
Website
Address
Jaipur
302001