Watershed Development and Soil Conservation, Rajasthan
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY–2.0) के अंतर्गत जमवारामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत दंताला मीणा में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में यूनिसेफ के विशेषज्ञों ने Participatory Rural Appraisal (PRA) टूल्स रिसोर्स मैप, सोशल मैप और सीजनल मैप के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता से DPR में शामिल किए जाने वाले कार्यों के चयन की प्रक्रिया समझाई।
कार्यशाला के दौरान निदेशक महोदय श्री मुहम्मद जुनैद ने ग्राम पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों को परियोजना की गतिविधियों की जानकारी दी और उत्पादन, जीविकोपार्जन तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े अधिक से अधिक कार्यों के चयन के निर्देश दिए, ताकि किसानों को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।
10/03/2026
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY–2.0) के अंतर्गत जमवारामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत दंताला मीणा में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यशाला में यूनिसेफ के विषय विशेषज्ञों द्वारा पीआरए (Participatory Rural Appraisal) के टूल्स रिसोर्स मैप, सोशल मैप एवं सीजनल मैप की जानकारी दी गई। इन टूल्स के माध्यम से ग्रामवासियों की सहभागिता से डीपीआर (DPR) में शामिल किए जाने वाले कार्यों के चयन की प्रक्रिया समझाई गई।
अभ्यास के लिए छह दलों का गठन कर उन्हें विभिन्न ग्राम पंचायतों में भेजा गया, जहाँ दिनभर गतिविधियाँ संचालित की गईं। शाम को संबंधित ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल आयोजित कर दिनभर की गतिविधियों और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की गई। परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना है। यह परियोजना भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग (भू संसाधन) द्वारा स्वीकृत है, जिसका कुल क्षेत्रफल 3742 हेक्टेयर तथा लागत 823.24 लाख रुपये है। इसके अंतर्गत 6 ग्राम पंचायतों के 13 गांव शामिल हैं।
निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, निदेशालय जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण, श्री मुहम्मद जुनैद के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला के दौरान उन्होंने स्वयं दंताला मीणा ग्राम पंचायत का दौरा कर ग्रामवासियों को परियोजना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा उत्पादन, जीविकोपार्जन और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े अधिक से अधिक कार्यों के चयन के निर्देश दिए, ताकि किसानों को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर यूनिसेफ राजस्थान प्रभारी श्री ऋषभ हिमानी, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री नरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त निदेशक (CSS-I) श्री राजेन्द्र प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं उपस्थित रहे।
10/03/2026
वानस्पतिक बीजों के संरक्षण और उनके वैज्ञानिक प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 11 मार्च 2026 को इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (IGPRS), जयपुर में बीज बैंक से संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों (BDO) की राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला में बीजों के संग्रहण के उपयुक्त समय, उनके सुरक्षित रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण तथा बीज बैंक मोबाइल एप मॉड्यूल के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी, जिससे बीज बैंकों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Jaipur