Manzil Project In-School

Manzil Project In-School

Share

Photos from Manzil Project In-School's post 20/10/2022

रोज़गार मेला 2022, अजमेर

Photos from Manzil Project In-School's post 20/10/2022

*मंज़िल परियोजना द्वारा रोजगार मेले का ज़िले में सफल आयोजन किया गया*
भीलवाडा जिले सेठ मुरलीधर मानसिहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे जिले कि 27 राजकीय व्यावसायिक शिक्षा विद्यालयों मे 12 वी कक्षा अध्यनरत्, 12 वी उत्तीर्ण एवम् शाला त्यागी बालिकाओं के लिए मंज़िल परियोजना द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिसमे संगम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नितिन स्पिनर्स लिमिटेड, महिंद्रा ग्रुप, चैंपियन कार, VLCC ब्यूटी सैलून, लियोस सैलून, ए फैमिली सैलून , कृष्णा हॉस्पिटल, ब्रिजेश बांगर मेमोरियल हॉस्पिटल, याशिका ऑय हॉस्पिटल, इंडियन होम हेल्थ ऐड, ऍम. एन. सी. केयर, श्री राधे एसोसिएट्स, कोठारी स्कूल यूनिफार्म, उम्मीद स्किल्स, ATDC ट्रेनिंग सेन्टर, आदि नियोक्ता संस्थाओ ने भाग लिया l रोजगार मेले में 450 से अधिक छात्राओ ने भाग लिया एवं नियोक्ता संस्थाओ मे रोजगार हेतु आवेदन किया, नियोक्ता संथाओ द्वारा सभी छात्राओ का साक्षात्कार किया गया । जिसमें मे 34 छात्राओ को मौके पर हि नियुक्ति पत्र दिया गया , एवं शेष प्रतिभागियों को अगले चरण के साक्षात्कार के पश्चात् नियुक्ति पत्र दिया जाएगा । जिले की सभी बालिकाओं ने इस रोज़गार मेले में बढ़-चढ़ के भाग लिया तथा जिले के कई छात्राओं के समक्ष रोजगार के नए अवसर रखे गए!
भीलवाड़ा मंज़िल प्रभारी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के व्यावशायिक विषय संचालित विद्यालयों एवं ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं ने भाग लिया तथा इस हेतु मंजिल योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं जिसके द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर काम किया जा रहा है व रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे है ताकि किशोरी बालिकाएं अपने पैरो पर खड़ी हो सके तथा नए आयाम तय कर सके !
रोजगार मेले मे स्थानीय संस्था प्रधान श्री मती आशा लड्डा, स्थानीय पार्षद श्री मति मंजू पोखरना, समसा ज़िला कार्यालय से ए. पी. सी. श्री सत्यनारायण शर्मा व श्री दिनेश कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राजेश मीणा, RSLDC जिला प्रमुख श्री मोहम्मद हनीफ , मंज़िल क्षेत्रीय प्रभारी श्री अकरम काजी एवं श्री नरेन्द्र गर्ग रोजगार अधिकारी श्री दिनेश शर्मा व कई व्यावसायिक प्रशिक्षक व पूरी मंज़िल टीम उपस्थित रहे ।

Want your school to be the top-listed School/college in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Ajmer Bhilwara Dungarpur Jaipur Tonk Udaipur
Jaipur
301002