Jaipur Rocks
21/04/2023
जयपुर विद्याधर नगर स्थित किशन बाग में गुरुवार को लगी आग का असर यहां की खूबसूरती पर पड़ा है। यहां एक इलाके में घास के साथ वनस्पति लगभग जलकर खाक हो गई है। अब यहां जली घास को देखने के लिए ही पर्यटकों को पचास रुपए का एंट्री शुल्क देना होगा।
गौरतलब है कि जेडीए की ओर से यहां करीब 11.41 करोड़ रुपए की लागत से 64.30 हेक्टेयर भूमि पर प्रोजेक्ट विकसित किया गया था।
इसमें जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, बीकानेर और जोधपुर क्षेत्र में उगने वाली करीब सात प्रकार की घास लगाई गई है। ऐसे में अगर यहां खूबसूरती ही आग के हवाले हो गई तो पर्यटक यहां पहुंचकर अपने आप को ठगा महसूस करेगा। दरअसल रेगिस्तान के नाम से जाना जाने वाला यह बाग यहां की वनस्पति के लिए ही लोगों को आकर्षित करता था, मगर यहां लगी आग से वनस्पति को भारी नुकसान हुआ है।
समय रहते उपाय करते तो नुकसान कम होता
गुलाब बाग के नजदीक पड़ी खाली जगह पर दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। यहां मौजूद कर्मचारियों के ध्यान नहीं देने से यह आग करीब डेढ़ बजे बढ़कर किशनबाग में आ पहुंची। इसके बाद कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर भागे मगर आग काबू में नहीं आई । करीब घंटे भर बाद जब दमकल पहुंची तब तक काफी हिस्सा जल चुका था। कर्मचारी समय रहते उपाय करते तो नुकसान कम होता।
गुलाब बाग में आग लगने के बाद यहां रखे हुए अग्निशमन यंत्र काम नहीं कर पाए। यहां मौजूद कर्मचारी घटनास्थल तक यंत्र तो लेकर गए, मगर काम नहीं किया तो पेड़ की डालियों से आग बुझाने का प्रयास किया। आग के दौरान यहां मौजूद कर्मचारी दमकल की गाड़ा का इंतजार करते नजर आए।
किशनबाग में लगी आग से कितना नुकसान हुआ है।
07/04/2023
राजस्थान में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में साल 2023 में पहली बार महज एक दिन में कोरोना के 100 नए मामले सामने आए हैं।
वहीं 2 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई।
बता दें कि जयपुर में कोरोना से संक्रमित 21 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा उदयपुर में 7, सिरोही में 3, राजसमंद में 13, पाली में 6, कोटा में 2, जोधपुर में 10, झालावाड़ में 4, जैसलमेर में 2, गंगानगर में 2, चित्तौड़गढ़ में 7, बूंदी में 2, बीकानेर में 9, भीलवाड़ा में 1, बारां में 2, अलवर में 7 और अजमेर में 2 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
वहीं बारां और कोटा में कोरोना संक्रमण के कारण 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 294 हो गई है। चिकित्सा विभाग ने गुरुवार को कुल 2,517 सैंपल लिए हैं। इनमें से 37 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के को देखते हुए चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है। डॉक्टर्स के अनुसार, कोरोना का नया वैरिएंट XBB 1.16 की आर वैल्यू ज्यादा है। यानी इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले दूसरे व्यक्ति भी जल्दी संक्रमित हो रहे हैं।
इससे पहले जो ओमिक्रॉन के दूसरे वैरिएंट थे वो इतनी तेजी से स्प्रेड नहीं हो रहे थे। उनमें बीमारी के लक्षण सामान्य से भी हल्के थे। अगर कोई मरीज संक्रमित हो भी रहा था तो उसे हल्का जुकाम-खांसी जैसे लक्षण दिख रहे थे। इस वैरिएंट की चपेट में आने वाले मरीजों में तेज जुकाम-बुखार, खांसी के अलावा शरीर में थकान और कमजोरी भी महसूस हो रही है।
डॉ. विजय सिंह फौजदार, सीएमएचओ, जयपुर प्रथम ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों को टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना को लेकर लोगों को घबराने की आवश्कता नहीं है। लेकिन लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। ताकी इससे बचा जा सके।
29/03/2023
Save and share with other's ❤️
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Jaipur