Weather Of Books
20/05/2024
ll तुम जब आओगी ll
।।आज़ादी ।।
"हिना का इंस्टाग्राम पर प्यार"
चलो कुछ रोज हम तुम
एक दूसरे के थोड़ा करीब रहेंगे
एक दूसरे को खूब स्टॉक करेंगे
इन इंस्टा की गलियों में सैर पे चलेंगे
तुम्हारी खराब पोस्ट भी शेयर करेंगे
लाइक कमेंट और खूब मेंशन करेंगे
तुम झुमका बिंदी बाली पहन कर लाइव आना
हम दिल भेज कर तुम्हारा दिल गार्डन करेंगे
तुम हाथों में मेहंदी लगाकर तस्वीर डालना
हम प्यार से उस तस्वीर को खूब चूमेंगे
तुम ढेर सारी अच्छी कविताएं भेजना
हम तुमको ढेर सारी कहानियां भेजेंगे
तुम हमसे रात रात भर खूब चटियाना
हम तुम इधर ही दिल का लेन देन करेगें
इतना आसान कहा है मन की करना।।
#आसान #मन
यादों के पीटारे से देखो क्या निकल आया।
'तू ख़ुद की खोज में निकल तू किस लिए हताश है'
तू चल तेरे वजूद की
समय को भी तलाश है
Written by : तनवीर ग़ाज़ी
Voice:-Heena Shau
Amitabh Bachchan
"गीतांजली सिन्हा" की ख़ुबसूरत रचना को
अपनी रूहानी, दिलकश आवाज़ से महकाती हिना।।
पिताजी की ज़ेब में अक्सर नहीं रहते पैसे •
पिताजी की ज़ेब में
अक्सर नहीं रहते पैसे
बेकार खिलौनों के लिए,
लाली पाऊडर के लिए,
उनके नए चश्में के लिए।
उनकी ज़ेब में नहीं रहते पैसे
उन सारी चीजों के लिए जिन्हें ज़रूरत
मरम्मत की नहीं, बदले जाने की थी
पर अभी एक साल और चलेगा कहकर
जिन्हें अक्सर ही टाला जाता रहा।
पिता की ज़ेब में
अक्सर नहीं रहते पैसे
उन सारी ग़ैर ज़रूरी फरमाइशों के लिए
जिसके लिए हर मध्यमवर्गीय
पिता की ज़ेब कभी तैयार नहीं होती।
पिताजी की ज़ेब में हमेशा रहें पैसे
हमारी कॉमिक्स के लिए
कलम के लिए, दवात के लिए
एग्जाम फॉर्म के लिए,
हमारी किताबों के लिए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Address
Jaipur
302001