Anchal Sonkar

Anchal Sonkar

Share

Photos from Anchal Sonkar's post 20/05/2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर आधारित आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होकर संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्र प्रथम की भावना, संगठन की कार्यपद्धति, सेवा, समर्पण एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के उत्थान हेतु समर्पित किया।

प्रशिक्षण वर्ग में अनुभवी वक्ताओं द्वारा संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं जनसेवा के मूल मंत्रों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो निश्चित रूप से आगामी समय में समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।

हम सभी का कर्तव्य है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सेवा और सुशासन का लाभ पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य करें।
राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सशक्तिकरण के इस पावन अभियान में सहभागी बनना मेरे लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।

14/05/2026

शहर के प्रथम नागरिक, जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह “अन्नू” जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

नर्मदे माता से प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि, यश एवं उत्तम स्वास्थ्य सदैव बना रहे।

जनसेवा, सरलता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से आपने नगरवासियों के हृदय में जो विशेष स्थान बनाया है, वह निरंतर और मजबूत होता रहे।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jabalpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Bhartipur
Jabalpur
482001