inView

inView

Share

05/07/2026

68 साल पुराने शास्त्री ब्रिज का होगा कायाकल्प? लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने किया निरीक्षण....

04/07/2026

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में शराबियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि उन्होंने बीच सड़क सीएसपी की गाड़ी तक रोक दी। शराबी युवक खुद सीएसपी से बहस करने लगे। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बाद में अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि यह घटना एक बड़ा सवाल छोड़ गई है—क्या शहर में शराबियों और असामाजिक तत्वों के बीच अब पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है?

पुलिस के मुताबिक, विवाद देखकर सीएसपी ने खुद गाड़ी रोकी थी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

04/07/2026

जबलपुर के लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में सामने आए कथित 'बेल्ट कांड' ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि रुपयों के लेन-देन के विवाद में अभिषेक ठाकुर नाम के युवक का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की गई और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित के दोस्तों का दावा है कि मारपीट के बाद अभिषेक को जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया और उसकी रिहाई के लिए करीब 85 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। हालांकि इन आरोपों की जांच अभी पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने मामले में साहिल चौधरी, रोहन चौधरी, प्रशांत सेन और प्रदीप पांडा की तलाश शुरू कर दी है। वहीं अभिषेक ठाकुर की आखिरी लोकेशन भोपाल में मिलने की बात सामने आई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर अभिषेक कहां है? वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है? और इस पूरे मामले के पीछे की असली कहानी क्या है?

Want your business to be the top-listed Media Company in Jabalpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Napier Town
Jabalpur
482001