Vipin Wankhede

Vipin Wankhede

Share

22/04/2026

मध्यप्रदेश का किसान आज खेत में नहीं, सिस्टम के जाल में फंसा हुआ है।

फसल तैयार है, लेकिन खरीदी अधूरी। नियम इतने कि जैसे मदद नहीं, रोक लगाने के लिए बनाए गए हों। कहीं पंजीयन की पेचीदगी, कहीं स्लॉट की मारामारी, तो कहीं तौल में चालबाज़ी - हर कदम पर किसान को ही झुकना पड़ रहा है।

भाजपा सरकार खुद को किसान की हमदर्द बताती है, लेकिन ज़मीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी कहती है। जो किसान मंडी तक पहुंच भी जाए, उसके लिए भी रास्ता आसान नहीं - कागज़ों और शर्तों के बीच उसकी मेहनत की कीमत घटा दी जाती है।

ये सिर्फ बदइंतज़ामी नहीं है, ये एक ऐसा तंत्र है जो किसान को धीरे-धीरे कमज़ोर करता जा रहा है।

आज सवाल सिर्फ फसल का नहीं, किसान के सम्मान और हक़ का है।

21/04/2026

महान संत, कवि एवं श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त सूरदास जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।

भक्ति, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उनका योगदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

20/04/2026

बरसाना गार्डन, इंदौर में पारिवारिक सदस्य सुमित जैन जी के छोटे भाई के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ एवं नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


AA/200 Tulsi Nagar
Indore
462003