Ganesha Properties
बेनामी प्रॉपर्टी निकली तो जा सकते हैं 5 साल के लिए जेल, जब्त होगी संपत्ति
November 17, 2016 • 2 Likes • 3 Comments
लोगों की काली कमाई के बारे में किसी को खबर न लगे इसके लिए वे अपने ड्राइवरों और घरेलू नौकरों के नाम जमीन खरीद लेते हैं लेकिन अब नए कानून के लागू होने से बेनामी सम्पत्ति बनाने वालों लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। वो अब ऐसा नहीं कर सकेंगे क्योंकि सरकार इनको भी नहीं छोड़ने वाली है।
बेनामी संपत्ति वालों को हो सकती है दिक्कत
सुप्रीम कोर्ट के वकील एस.के. पॉल के मुताबिक बेनामी प्रॉपर्टी से निकलना लोगों के लिए बहुत मुश्किल होगा। लोगों को इन प्रॉपर्टी को छोड़ना होगा या इन पर भारी पेनल्टी देनी होगी। जिन ड्राइवर और नौकर के नाम पर ये प्रॉपर्टी खरीदी गई है उनको अपनी आय का स्रोत बताना पड़ सकता है। अगर वो नहीं बता सके तो उनको प्रॉपर्टी को त्यागना पड़ सकता है।
क्या है बेनामी प्रॉपर्टी?
बेनामी का मतलब है बिना नाम के प्रॉपर्टी लेना। इस ट्रांजैक्शन में जो आदमी पैसा देता है वो अपने नाम से प्रॉपर्टी नहीं करवाता है। जिसके नाम पर ये प्रॉपर्टी खरीदी जाती है उसे बेनामदार कहा जाता है। जो व्यक्ति पैसे देता है घर का मालिक वही होता है।
क्या है सजा का प्रावधान?
नए कानून के तहत बेनामी लेनदेन करने पर तीन से सात साल की कठोर कैद की सजा और प्रॉपर्टी की बाजार कीमत पर 25 फीसदी जुर्माने का प्रावधान है। ये दोनों सजा साथ-साथ दी जा सकती है।
Keep good work with GANESHA PROPERTIES.
jai shree ganesh.
Ganesha Properties You always look forward to the real property. We have always recognized the reality.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Culinary Team
Attire
Telephone
Website
Address
214/A Mayur Nagar Gali No 1, Musakhedi
Indore
452001
16/01/2016