Rajesh Kulwal

Rajesh Kulwal

Share

09/06/2024

आज देश के प्रमुख समाचार पत्रों में एम्फी का एक विज्ञापन है।

रिटायरमेंट भूलना नही,प्लान करना सही है।
सभी ने इस विज्ञापन जो पूरे पेज का है जरूर देखा होगा।
उस पर क्या विचार आया

1 क्या मुझे भी रिटायरमेंट के लिए प्लान करना चाहिए
2 मुझे क्यो इसकी आवश्यकता है।

अगर आप कही सर्विस में है एवम आपको पेंशन मिलती है तो शायद आपको कम रकम के लिए इसकी आवश्यकता हो सकती है।
किन्तु आप ऐसी जगह है जहाँ आपको भविष्य में कोई पेंशन नही प्राप्त होनी है या आप अपने व्यवसाय में है तो आपके लिए रिटायरमेंट प्लानिंग अति आवश्यक है।
नित्य होने वाले खर्चे क्या जब तक आप कमा रहे है तब तक ही होते है नही यह तो जब तक आप है तब तक चलते रहेंगे।
एक समय आता ह जब व्यक्ति की कार्य करने की क्षमता एवम कमाई सीमित ही जाती है किंतु खर्च अधिक हो जाते है।
हम सोचते है हमारे पास बहुत सी जमीन जायदाद है किंतु नित्य खर्च के लिए आप उसको बेच कर तो खर्च नही चला सकते हैं।
हम जिंदगी भर कमाई में आत्मनिर्भर रहे फिर एक समय बाद हम क्यो बच्चों या अन्य किसी पर निर्भर रहे आज से ही अगर हम सही प्लानिंग कर ले तो शायद बाद में किसी पर आर्थिक रूप से निर्भर रहने की आवश्यकता ही नही हो।
आपने बहुत से तरीको से निवेश किये हो सकते है।
जैसे कुछ
बैंक की फिक्स डिपॉजिट
रियल इस्टेट
गोल्ड
बांड्स
जीवन बीमा
पोस्ट आफिस
पी पी एफ
जैसे और भी कई तरह के साधनो में आप निवेशित हो सकते है।
आपको सिर्फ इतना करना है की आज के खर्चो के लिए मुझे कितनी रकम की आवश्यकता है एवम भविष्य में वह महंगाई दर जोड़ ले तो कितनी रकम की आवश्यकता होगी।
क्या आपका निवेश आपकी आवश्यकता की पूर्ति कर पाएंगे।
अगर हाँ तो ठीक है अन्यथा अपने वित्तय सलाहकार के साथ इस विषय पर जरूर से जरूर चर्चा कर पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले जीससे भविष्य में आपको कोई परेशानी ना हो

Want your business to be the top-listed Finance Company in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


102 Alnkar Apartment 232 Anoop Nagar
Indore
452008