MP Indore
13/02/2020
इंदौर में वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी जोड़ों की खैर नहीं, बजरंग दल रहेगा एक्टिव
इंदौर: वैलेंटाइन-डे को प्यार के इजहार का दिन माना जाता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में इस दिन प्रेमी युगलों पर बजरंग दल की निगाह रहेगी। बगीचे या सार्वजनिक स्थान पर कोई भी जोड़ा अश्लीलता फैलाता नजर आया तो उनकी खैर नहीं। बजरंग दल इस दिन प्रेमी जोड़ों की हरकतों को कैमरे में कैद करेगा और उनके विडियो पुलिस को सौंपने के साथ में उनके माता-पिता को बुलाकर हकीकत दिखाई जाएगी।
दरअसल, 14 फरवरी शुक्रवार को वैलेंटाइन-डे है जिसको जहां इसे लेकर नौजवान लड़के लड़कियों में खासा उत्साह है वहीं फूल और गिफ्ट वालों ने भी तैयारिया कर रखी हैं। दूसरी तरफ इसे बजरंग दल ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है और ऐसे जोड़ों को सावधान रहने की हिदायत दी है जो प्यार के नाम पर खुलेआम अश्लिलता फैलाते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Indore