ManthanShala

ManthanShala

Share

22/08/2022

प्रश्न
1. मध्यप्रदेश में पशुपति नाथ मंदिर कहाँ स्थित है
2 मंदसौर किस नदी के तट पर बसा है
3 पशुपति नाथ मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है

पशुपतिनाथ मंदिर -मंदसौर
*********************
# प्रतिमा का इतिहास

• माना जाता है कि प्रतिमा का निर्माण विक्रम संवत 575 ई. में सम्राट यशोधर्मन की हूणों पर विजय के आसपास का है। संभवत: मूर्तिभंजकों से रक्षा के लिए इसे शिवना नदी में दबा दिया गया था। अनुमान के अनुसार अज्ञात कलाकार ने प्रतिमा के ऊपर के चार मुख पूरी तरह बना दिए थे, जबकि नीचे के चार मुख निर्माणाधीन थे।

• पशुपतिनाथ की तुलना काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ से की जाती है।
• मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ प्रतिमा अष्टमुखी है। जबकि नेपाल स्थित पशुपतिनाथ चतुर्मुखी हैं।
• प्रतिमा में बाल्यावस्था, युवावस्था, अधेड़ावस्था व वृद्धावस्था के दर्शन होते हैं। इसमें चारों दिशाओं में एक के ऊपर एक दो शीर्ष हैं। प्रतिमा में गंगावतरण जैसी दिखाई देने वाली सफेद धारियां हैं।

# प्रतिमा की विशेषता :
• मुख- 08, ऊंचाई - 7.3 फीट, गोलाई - 11.3 फीट, वजन - 64065 किलो 525 ग्राम।

# अष्टमुख की विशेषता
• प्रतिमा के आठों मुखों का नामांकरण भगवान शिव के अष्ट तत्व के अनुसार है। हर मुख के भाव व जीवन काल भी अलग-अलग हैं।
• 1 - शर्व, 2 - भव, 3 - रुद्र, 4 - उग्र, 5 - भीम, 6 - पशुपति, 7 - ईशान और 8 महादेव।

#शिवनानदी
शिवना नदी राजस्थान से निकलती ही एवं मप्र -राजस्थान की लंबी सीमा बनाते हुए मप्र में प्रवेश करती है और चंबल में मिल जाती है।

15/08/2022

🇮🇳🇮🇳आपको आजादी के अमृत महोत्सव 75 वें स्वततंत्रा वर्षगांठ की शुभकामनाएँ🇮🇳🇮🇳

Want your school to be the top-listed School/college in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Indore