Truly work
10/06/2025
श्री विमल सामाजिक समिति द्वारा राजवाड़ा, इंदौर में मास्क व सैनिटाइज़र का वितरण
इंदौर, 10 जून 2025:
श्री विमल सामाजिक समिति (पंजीयन क्रमांक 25706/24, द्वारा आज इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में जनहित में मास्क और सैनिटाइज़र का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस जनसेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती योगिता सक्सेना ने की। उन्होंने बताया कि गर्मी एवं संक्रमण के इस मौसम में आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु मास्क एवं सैनिटाइज़र का वितरण आवश्यक है। संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा सैकड़ों लोगों को मास्क पहनने और हाथ सैनिटाइज़ करने के तरीके भी समझाए गए।
इस अवसर पर संस्था के सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों और समाजसेवियों ने भी भाग लिया। संस्था द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। Facebook
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Indore
452015