Viral Post

Viral Post

Share

09/12/2025

कर्नाटक सरकार ने मक्का किसानों को राहत देते हुए खरीद लिमिट 20 क्विंटल से बढ़ाकर 50 क्विंटल कर दी है। अब किसानों का मक्का 2,400 रुपये प्रति क्विंटल के MSP पर खरीदा जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि बाजार में कीमतें गिरकर 1,800–1,900 रुपये तक पहुँच गई थीं, जिससे किसानों में नाराज़गी थी।

एक और हमारी मध्यप्रदेश की सरकार है।

07/12/2025

ये है देश में किसानों की स्थिति और बात करते हैं आए दोगुनी करने की

07/12/2025

मध्यप्रदेश मौसम अलर्ट

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी लौट आई है और कई जिलों में शीतलहर का असर दिख रहा है. शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4°C रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है. भोपाल, इंदौर, सिवनी और शहडोल सहित कई जिलों में कोल्ड वेव जारी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है.

मौसम की सटीक जानकारी के लिए पेज को फॉलो करें

05/12/2025

गेहूं की फसल में अधिकतम पैदावार के लिए पहली सिंचाई (पहला पानी) और खाद का सही प्रबंधन बहुत मायने रखता है।गेहूं में पहला पानी देने का समय मिट्टी के प्रकार पर निर्भर करता है: बलुई या हल्की मिट्टी में जहाँ पानी जल्दी सूख जाता है, 18 से 20 दिनों पर सिंचाई करनी चाहिए। इसके विपरीत, भारी या नमी बनाए रखने वाली मिट्टी में 30 से 32 दिनों के बाद ही पानी दें। सबसे ज़रूरी है कि आप पौधे को उखाड़कर देखें कि उसमें मुकुट जड़ें (क्राउन रूट्स) निकलनी शुरू हुई हैं या नहीं, क्योंकि यही वह अवस्था है जहाँ से कल्लों (फुटाव) का विकास शुरू होता है, और यह पानी देने का सबसे सही समय है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Indore
452001