Designers' Collection
15/03/2023
02/07/2017
Outstanding poem by Sarala Bhutoria
Sarala Prakash Bhutoria
नन्ही बच्ची बोली मुझको बनना 'स्मार्ट फ़ोन' |
मम्मी-पापा चिपके रहते सुन कर उसकी टोन ||
मुझको तो नहीं गोद में लेते उसको गोद बिठाये,
मेरी नही चिंता उसको तकिये पर रोज़ सुलाये |
घंटो चैटिंग करते सारे काम हो गए गौण |
नन्ही बच्ची बोली मुझको बनना 'स्मार्ट फ़ोन' ||
पापा उससे रोज खेलते मेरे साथ ना खेले,
कुछ भी मांगूं तो दोनो झिड़की दे मुझे धकेले |
पहले कितना प्यार करते अब लगते हैं डॉन |
नन्ही बच्ची बोली मुझको बनना 'स्मार्ट फ़ोन' ||
पिकनिक, होटल, आइसक्रीम पार्लर सब की सेल्फी लेते ,
धाक जमाने सब में झटपट अपलोड भी कर देते |
सच्ची खुशियां खो गयी झूठी के बन गये हैं ज़ोन|
नन्ही बच्ची बोली मुझको बनना 'स्मार्ट फ़ोन' ||
पहले नहला कर झटपट करती सुन्दर तैयार,
काला टीका लगा कहती नहीं नज़र लगे करतार |
अब न्हाये को हो गया घंटा पर कपड़े दे कौन???
नन्ही बच्ची बोली मुझको बनना 'स्मार्ट फ़ोन' ||
पेट में चूहे करे कबड्डी पर मिलता नहीं खाना,
याद आ रहा पीछे- पीछे आकार कौर खिलाना |
नींद ना आये पर अब मीठी लोरी गाये कौन??
नन्ही बच्ची बोली मुझको बनना 'स्मार्ट फ़ोन' ||
इसीलिए मेरी ये चाह है 'स्मार्ट फ़ोन' बन जाऊँ ,
इसी बहाने मम्मी - पापा का स्पर्शन तो पाऊँ |
किश्तों में वो चूका रहे है मानो प्यार का लोन|
नन्ही बच्ची बोली मुझको बनना 'स्मार्ट फ़ोन' ||
नन्ही कली की सुन के दास्तां नैन मेरे भर आये,
आग लगे इस 'स्मार्ट फोन' को जो बचपन भुलाये |
जागो मात-पिता ! सुन लो किलकारी की रिंगटोन |
फोन का नशा त्याग फिर बांटो प्यार की मीठी टोन ||
~ सरला प्रकाश भूतोड़िया
22/06/2017
महाप्रज्ञ प्रभो जन्मदिवस शुभभावी सुमन खिला है |
योगदिवस का सहचर जन्मदिवस शुभ योग मिला है ||
सोनेली टमकोर धरा पर आज ही सूर्य उगा था |
लोरी गा कर मां बालू का ममता भाव जगा था ||
बचपन से ही धर्म - ध्यान का सींचन तुम्हें मिला है
महाप्रज्ञ प्रभो जन्मदिवस शुभभावी सुमन खिला है ||
दस वर्ष की कच्ची उम्र में कालू गुरु से दीक्षा,
मुनि तुलसी के अनुशासन में पाई सात्विक शिक्षा |
कहां पढ़े? 'तुलसी युनिवर्सिटी' गुरु को बहुमान मिला है |
महाप्रज्ञ प्रभो जन्मदिवस शुभभावी सुमन खिला है ||
नैनो में निश्च्छलता बसी तेजस्वी आभामंडल,
सहज सौम्यता से अभिमंडित पुलकित था मुख मंडल |
जब-जब तुम्हें निहारा तब-तब उर आनंद मिला है |
महाप्रज्ञ प्रभो जन्मदिवस शुभभावी सुमन खिला है ||
गुरु तुलसी से जुड़े तार उन सी ही मौत है पाई |
प्रज्ञा पथ पर उर्ध्वारोहण कर प्रज्ञा विकसाई ||
तेरे जन्मदिवस को प्रज्ञा - दिवस ही नाम मिला है |
प्रज्ञा महासुमेरु काव्य में श्रद्धा दीप जला है ||
महाप्रज्ञ प्रभो जन्मदिवस शुभभावी सुमन खिला है |
योगदिवस का सहचर जन्मदिवस शुभ योग मिला है ||
♡ सरला प्रकाश भुतोङिया हैदराबाद, भारत
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
#205, DV House 1, Secunderabad, Telangana
Hyderabad
500003
Opening Hours
| Monday | 10am - 7pm |
| Tuesday | 10am - 7pm |
| Wednesday | 10am - 7pm |
| Thursday | 10am - 7pm |
| Friday | 10am - 7pm |
| Saturday | 10am - 7pm |
| Sunday | 10am - 7pm |