Prasanta das
22/03/2023
कहा जाता है जहां चाह वहां राह, अगर आपके अंदर कुछ कर दिखाने की चाह है तो कोई भी परिस्थिति आपके लिए मुश्किल साबित नहीं हो सकती। इस बात को सही साबित कर दिखाया है मुंबई की रहने वाली मुबाशिरा सादिक सैयद ने। मुबाशिरा अंजुमन-ए-इस्लाम स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं। शुक्रवार को अपनी विज्ञान की परीक्षा पूरी करने के बाद वे सड़क पार कर रही थी, जब सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, हिल रोड के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते उनके बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं और उसी दिन उसकी सर्जरी करनी पड़ी। एक ओर जहां छात्र परीक्षा से पहले परीक्षा ना देने के बहाने सोचते हैं वहीं मुबाशिरा ने अपने हौसलों को नहीं खोया। ऑपरेशन थियेटर में प्रवेश करने से पहले उन्होंने अपने स्कूल के शिक्षकों से कहा कि वे परीक्षा देना चाहती हैं। जिसके बाद मुबाशिरा ने एंबुलेंस में अपना पेपर लिखा और सभी के सामने एक मिसाल पेश की। आज मुबाशिरा की हर कोई तारीफ कर रहा है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Address
Howrah
711414