Apex Post
06/05/2026
AIMIM नेता वारिस पठान ने ममता बनर्जी के बयान 'वो इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाएँगी' पर अपनी राय देते हुए कहा की 'सीएम ममता बनर्जी को खुशी-खुशी जनादेश को स्वीकार करना चाहिए, ये जनता का निर्णय है, हार भी स्वीकार करना चाहिए जीत भी स्वीकार करना चाहिए, आज हारे हैं कल जीतेंगें, देश संविधान से चलता है और उसको सभी का पालन करना चाहिए'
06/05/2026
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने BJP को बंगाल में मिली प्रचंड जीत पर कहा की 'भारत की धरती पर जो भी सनातन का अपमान करेगा उसका सूपड़ा साफ होगा, बंगाल की जनता ने इसको कर के दिखा दिया'
06/05/2026
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को अपनी खुद की राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की कोशिश करनी चाहिए। आपका वोट बर्बाद हो रहा है, क्योंकि आप उन तथाकथित सेक्युलर पार्टियों को वोट दे रहे हैं जो BJP को रोकने में असफल रहती हैं।"
06/05/2026
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक काउंटिंग सेंटरों की CCTV फुटेज जारी करे, तभी वे जनादेश को पूरी तरह स्वीकार करेंगे।
05/05/2026
BJP प्रवक्ता अजय आलोक ने ममता बनर्जी के उस आरोप जिसमे ममता ने कहा था की CRPF ने उनके साथ मारपिट किया का जबाब देते हुए कहा की 'ममता बनर्जी को झूठ बोलने में शर्म नहीं आती, वह मुख्यमंत्री हैं और उन्हें जेड + सुरक्षा मिली हुई है, केंद्रीय बल उन्हें कैसे पीट सकते हैं?'
05/05/2026
ममता बनर्जी ने बंगाल में चुनाव रिजल्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इस्तीफा देने से मना कर दिया है और कहा है की 'मेरा इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं. हम चुनाव हारे नहीं है, हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी, मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव नहीं देखा. मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा. चुनाव आयोग मुख्य विलेन है, पार्टी सदस्यों के साथ आगे की स्ट्रैटेजी पर चर्चा की जाएगी. मैं अब बीजेपी के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं सड़कों पर लौटूंगी'
05/05/2026
अरविंद केजरीवाल ने बंगाल चुनाव में BJP की बम्पर जीत पर सवाल उठाया है और हैरानी भी जताई है, केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा की 'जब 'मोदी लहर' चरम पर थी, तब मोदी बंगाल में जीत दर्ज नहीं कर पाए, 2015 में दिल्ली में और 2016 में बंगाल में इनकी 3-3 सीट आई, तो अब कैसे मुमकिन है जब मोदी जी की लोकप्रियता पाताल में जा रही है'
05/05/2026
दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद राघव चड्डा ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब की राज्य मशीनरी के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने सुरक्षा और संविधान की रक्षा का भरोसा दिया है। साथ ही चड्डा ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सतर्क रहें, क्योंकि AAP सरकार के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
05/05/2026
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कहा है कि "TMC को तब तक चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था जब तक कि उन सभी 27 लाख अपीलों की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती.
05/05/2026
शुभेंदु अधिकारी ने कहा "राहुल गांधी भी खत्म, तेजस्वी यादव भी खत्म और आज ममता बनर्जी भी खत्म। आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव भी खत्म हो जाएंगे।"
05/05/2026
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ट्रंप ने ईरान से लड़ने के लिए 50 हज़ार सैनिक लगाये। मोदी ने ममता से लड़ने के लिए 2.5 (ढाई) लाख सैनिक लगाए। चुनाव हुआ या तमाशा?
05/05/2026
ईरान ने अगर अमेरिकी जहाजों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में निशाना बनाया, तो उसे नक्शे से मिटा देंगे"
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Haridwar