Daily Rudra Times

Daily Rudra Times

Share

17/05/2026

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट का 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान

उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के सदस्यों ने आज प्रेसक्लब सभागार में प्रेसवार्ता कर आगमी 20 मई हो होने वाले राष्ट्रव्यापी बंद के बारे में जानकारी दी।

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के महासचिव अमित गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री से ई कॉमर्स प्लेटफार्म्स अनियंत्रित लाभ कमा रहे हैं साथ ही ड्रग कानूनों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। बिना भौतिक सत्यापन के दवाओं की बिक्री बार बार एक ही पर्चे पर हो रही है जो कि गलत है। इससे देश भर के 12.40 लाख केमिस्ट प्रभावित हो रहे हैं।

ये कमर्शियल ऑन लाइन बिक्री प्लेटफार्म बिना कोई जांच पड़ताल किए एंटीबायोटिक और नशीली दवाओं को घर बैठे ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रहे हैं जो कि जोखिम भरा काम है।

उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री को संगठन ने कई बार ज्ञापन देकर इस समस्या की तरफ उनका ध्यान दिलाना का प्रयास किया है लेकिन कोई हल नहीं निकला इससे देश भर के दवा विक्रेताओं में भरी रोष है।

कुछ बड़े दवा निर्माता भारी डिस्काउंट देकर बाजार का संतुलन बिगाड़ रहे हैं जबकि आवश्यक दवाओं पर मार्जिन सरकार द्वारा निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि यह केवल व्यापार का नहीं बल्कि मरीजों की सुरक्षा का मामला है। यदि आने वाली 20 मई तक सरकार हमारी इस मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती तो हम अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

उनके साथ प्रेसवार्ता में अमित अरोड़ा, अजय गर्ग और अतुल जैन उपस्थित थे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Haridwar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Ranipur
Haridwar
249407