HBN

HBN

Share

22/06/2026

| घड़साना में दिनदहाड़े डॉक्टर के चैंबर से ₹20 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

22/06/2026

*ग्रामीण सेवा शिविर बना सहारा, दो परिवारों को मिली नई उम्मीद*

*पालनहार और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से मिला आर्थिक संबल, खिले लाभार्थियों के चेहरे*

हनुमानगढ़/संगरिया, 22 जून। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और उम्मीद का माध्यम बन रहे हैं। सोमवार को संगरिया के ग्राम पंचायत इन्द्रपुरा में आयोजित शिविर में दो परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में नई आशा का संचार हुआ।

ग्राम निवासी श्री जगदीश के पुत्र के निधन के बाद उनकी पुत्रवधु का पुनर्विवाह हो गया। ऐसे में उनकी पोती के पालन-पोषण की जिम्मेदारी स्वयं श्री जगदीश ने संभाली। आर्थिक चुनौतियों के बीच पोती की परवरिश कर रहे श्री जगदीश को शिविर में पालनहार योजना का लाभ प्रदान किया गया। योजना के तहत उन्हें पोती के पालन-पोषण के लिए प्रतिमाह 1500 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत हुई। सहायता मिलने पर श्री जगदीश की आंखों में संतोष झलक उठा। उन्होंने कहा कि यह राशि पोती की शिक्षा और देखभाल में महत्वपूर्ण सहारा बनेगी।

इसी शिविर में बीपीएल परिवार से जुड़े श्री ओमप्रकाश को भी बड़ी राहत मिली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत उनकी दो पुत्रियों के विवाह के लिए 82 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई। सहायता की जानकारी मिलते ही श्री ओमप्रकाश के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि बेटियों के विवाह की चिंता अब काफी हद तक कम हो गई है।

शिविर में तहसीलदार श्रीमती मोनिका बंसल, विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार, नायब तहसीलदार श्री रामसिंह, श्री श्याम सुंदर मूंड एवं मीनू सिंगल ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।
___

22/06/2026

: प्रभारी सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, मानसून तैयारियों पर दिया विशेष जोर

#हनुमानगढ़। पंचायतीराज आयुक्त, एनएचएम मिशन डायरेक्टर, राजस्थान सरकार में सचिव तथा जिला प्रभारी सचिव डॉ. जोगा राम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की रैंकिंग, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण, ई-फाइलिंग की प्रगति तथा आगामी मानसून को देखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन बेहतर समन्वय के साथ किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को अधिकतम लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधन एवं व्यवस्थाए दुरुस्त रखें। उन्होंने जिला स्तरीय मामलों का त्वरित समाधान जिला कलक्टर के माध्यम से तथा राज्य स्तरीय मामलों को तत्काल राज्य सरकार के संज्ञान में लाने के निर्देश भी दिए।

डॉ. जोगा राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नए लाभार्थियों को जोड़ने, डिस्कॉम की कुसुम-ए एवं कुसुम-सी योजनाओं, आरडीएसएस, लाडो प्रोत्साहन योजना, उद्यान विभाग द्वारा सोलर पंप स्थापना, कृषि विभाग की ड्रिप, स्प्रिंकलर, डिग्गी, फार्म पॉण्ड एवं तारबंदी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान योजना तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं के निस्तारण तथा ई-फाइलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

21/06/2026

: 06.05 ग्राम अवैध हेरोइन सहित दो गिरफ्तार, फेफाना पुलिस ने की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई ...

Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company in Hanumangarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Worad Number 15 Bhatta Colony
Hanumangarh
335512