Golden Ink News

Golden Ink News

Share

12/11/2022

संकल्प फाउण्डेशन ने आईजी को जिले में बढ़ रहे नशे की वस्तुस्थिति से करवाया अवगत

शहर के साथ साथ गांवों में भी चलायेगे नशा मुक्ति अभियान:दिनेश दाधीच

हनुमानगढ़। संकल्प फाउण्डेशन हनुमानगढ़ द्वारा अध्यक्ष दिनेश दाधीच के नेतृत्व में समस्त सदस्य आईजी ओमप्रकाश से मिले। जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह भी उपस्थित थे।
हनुमानगढ़ में बढ़ते हुए नशे पर अंकुश लगाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही संकल्प फाउण्डेशन द्वारा युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए चल रहे कार्यक्रमों की आईजी को विस्तृत जानकारी दी तथा आगामी कार्यक्रम में आईजी साहब को निमंत्रण दिया जिसे आईजी ओमप्रकाश ने संहर्ष स्वीकार किया।
आईजी ओमप्रकाश ने संकल्प फाउण्डेशन द्वारा किये गये कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब से चिपते हुए जिला हनुमानगढ़ में युवा वर्ग तेजी से नशे की और बढ़ता जा रहा है। हालाकि पुलिस प्रशासन ने पिछले कुछ माह में बड़ी कार्यवाही भी की है। परन्तु पुलिस कार्यवाही के साथ साथ समाज के सभी वर्गो को नशे के विरूद्ध युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु प्रयास करने पर बल दिया।
संकल्प फाउण्डेशन के अध्यक्ष दिनेश दाधीच ने पूरी टीम के साथ आईजी साहब से मुलाकात कर हनुमानगढ़ जिले में बढ़ रहे नशे पर अंकुश लगाने के लिए सार्थक चर्चा की। उन्होने कहा कि शीघ्र शहर के साथ साथ गांवों में भी नुक्कड़ सभा, स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के विरूद्ध इस अभियान को और तेज किया जायेगा।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने भी संकल्प फाउण्डेशन द्वारा चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा करते हुए नशे के विरूद्ध पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। तथा साथ ही संकल्प फाउण्डेशन से प्ररेणा लेकर शहर के अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की।
संकल्प फाउण्डेशन के महासचिव विजय सिंह चौहान ने आईजी ओमप्रकाश को शहर की नशे की वास्तुस्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि वर्तमान नशे को लेकर हनुमानगढ़ की स्थिति चिंताजनक है। संकल्प फाउण्डेशन शीघ्र ही नये सदस्यों की नियुक्ति कर इस अभियान को पूरे जिले में चलायेगे।
इस मौके पर रामनिवास मांडण, दीपक कश्यप, राजेश मदान, नितिन छाबड़ा व अन्य सदस्य मौजूद थे।

राज्य मंत्री पवन गोदारा,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेद्र गोयल ने किया इंदिरा रसोई का आकस्मिक न 11/11/2022

हनुमानगढ़

#राज्यमंत्री पवन गोदारा,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेद्र गोयल ने किया #इंदिरा_रसोई का आकस्मिक निरक्षण

हमने भी आम आदमी से जानी रसोई कि हकीकत

https://youtu.be/CulULZxBNXI

अपने क्षेत्र की सबसे पहले व हर सटीक खबर के लिए अपने न्यूज़ चैनल Golden ink news को सब्स्क्राइब व बेल आइकॉन को🔔प्रेस करे

#हनुमानगढ़ Pawan Godara Jitender Goyal Cwc

राज्य मंत्री पवन गोदारा,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेद्र गोयल ने किया इंदिरा रसोई का आकस्मिक न

हनुमानगढ़,जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने पेंशनर्स के लिए शुरु किया भौतिक सत्यापन अभियान। 09/11/2022

#हनुमानगढ़

#पेंशनर्स के लिए किया गया अभियान शुरु:रुक्मणि रियार,जिला कलक्टर

https://youtu.be/yCWqdqimc8k

अपने क्षेत्र की सबसे पहले व हर सटीक खबर के लिए अपने न्यूज़ चैनल Golden ink news को सब्स्क्राइब व बेल आइकॉन को🔔प्रेस करे

Golden ink news
Golden Ink News

हनुमानगढ़,जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने पेंशनर्स के लिए शुरु किया भौतिक सत्यापन अभियान। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से करवाएं वार्षिक भौतिक सत्यापन- जिला क...

09/11/2022

Golden Ink News

09/11/2022

अन्य देय कर के नाम पर उपभोक्ताओं को लूट रहा डिस्कॉम, आम आदमी पार्टी के बैनर तले विद्युत उपभोक्ताओं ने एईएन का किया घेराव।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कैलिबर कॉलेज के खिलाफ हो कार्रवाई, युवाओं ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

जंक्शन स्थित बीज परीक्षण प्रयोगशाला में रात्रि को चोरी की वारदात, अज्ञात चोर प्रयोगशाला परिसर से पानी की मोटर सहित अन्य सामान चोरी

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तत्वावधान में बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन

गुरुसर व सोनड़ी की टीमों के सिर सजा जीत का सेहरा, 27वीं जिला स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता (17 व 19 वर्षीय छात्रा) का समापन

नवसृजित ग्राम पंचायत गुरुसर के पंचायत भवन का लोकार्पण, 55 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण

झूठे मुकदमे में फंसा जेल भिजवाने की दी धमकी, जंक्शन पुलिस थाना में लड़की के पिता, उसकी पुत्री व बेटों के खिलाफ ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज।

थोड़ा-थोड़ा कर चुराकर बेच दिया करीब 6-7 क्विंटल नरमा, जंक्शन पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कलश यात्रा के साथ कथा एवं नानी बाई का मायरा शुरू

दो बाइक की भिड़ंत, एक जना घायल, टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज

Sky Channel Network

चोरी लाइव, CCTV मे कैद चोरो कि कारिस्तानी 09/11/2022

चोरी लाइव

https://youtu.be/07Hs_DelREg

अपने क्षेत्र की सबसे पहले व हर सटीक खबर के लिए अपने न्यूज़ चैनल को सब्स्क्राइब व बेल आइकॉन को🔔प्रेस करे

चोरी लाइव, CCTV मे कैद चोरो कि कारिस्तानी #जोधपुर

Want your business to be the top-listed Media Company in Hanumangarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Hanumangarh