Prime View
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया : राजिंदर राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा
हमीरपुर : 25 मई 2026
भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजिंदर सिंह राणा, बडसर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल एवं हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को दूसरी बार सांसद रत्न सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी दीर्घकालिक संसदीय प्रतिबद्धता, प्रभावी नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर दृष्टिकोण का परिणाम है। नेताओं ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने सदैव संसद में तथ्यों और नीति आधारित चर्चा को प्राथमिकता दी, जिससे उन्हें एक गंभीर एवं प्रभावशाली सांसद के रूप में पहचान मिली।
प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजिंदर सिंह राणा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने अपने सार्वजनिक जीवन में युवाओं, नवाचार, डिजिटल इंडिया, खेल संस्कृति और पारदर्शी प्रशासन जैसे विषयों को लगातार आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए अनुराग ठाकुर ने देशभर में खेल अवसंरचना को मजबूती देने, फिट इंडिया अभियान को जनआंदोलन बनाने तथा युवाओं को नए अवसर उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई। राणा ने कहा कि उनकी कार्यशैली सदैव परिणाम आधारित रही है, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है।
बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास की नई सोच को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संपर्क सुविधाओं को बेहतर बनाने, खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने तथा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। लखनपाल ने कहा कि अनुराग ठाकुर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में हमेशा लोगों से सीधा संवाद बनाए रखा और हर वर्ग की अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया।
हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि लगातार पांचवीं बार सांसद चुना जाना स्वयं में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय राजनीति में हिमाचल प्रदेश की सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई और संसद में प्रदेश से जुड़े अनेक विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया।
आशीष शर्मा ने कहा कि दूसरी बार सांसद रत्न सम्मान प्राप्त करना उनकी निरंतर सक्रियता, अनुशासित संसदीय आचरण और जनहित के प्रति समर्पित सोच की स्वाभाविक पहचान है।
संयुक्त बयान में नेताओं ने कहा कि अनुराग ठाकुर का यह सम्मान प्रदेश के युवाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का विषय है तथा इससे हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक और संसदीय प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिली है।
गगरेट लौटे चैतन्य शर्मा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अम्ब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन के पास फूंका पुतला
विधायक चन्द्रशेखर और cps संजय अवस्थी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
27/03/2024
तीनो निर्दलीयों के लिए क्यों बना शो कॉज नोटिस आफत...
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तरफ से 3 निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर एवं आशीष शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विधानसभा सचिव के हवाले से जारी नोटिस में उनसे 10 अप्रैल को दोपहर 12.15 बजे विधानसभा कमेटी रूप में उपस्थित होने को कहा है। उनको अपने उपस्थित रहने की सूचना 1 दिन पहले तक लिखित रूप में देनी होगी। यदि निर्दलीय विधायक नोटिस को लेकर किसी तरह का जवाब नहीं देते हैं तो यह माना जाएगा कि वे अपने पक्ष में कोई दलील नहीं देना चाहते। इन 3 निर्दलीय विधायकों ने गत 22 मार्च को विधानसभा सचिव के समक्ष अपना इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी तथा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के आवास पर पहुंचकर भी अपने इस्तीफे की प्रति को सौंपा था। जिस समय निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा सचिव को इस्तीफा दिया, उस समय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विधानसभा परिसर में मौजूद थे। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के समय भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा एवं डाॅ. जनक राज भी उपस्थित थे। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस के कुछ मंत्री व विधायकों ने सवाल उठाए थे। उन्होंने इस बारे विधानसभा को गत 23 मार्च को लिखित रूप से आशंका जताई थी कि निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफे स्वेच्छा से नहीं दिए थे।
मामला लंबा खिंचा तो 3 उपचुनाव में होगी देरी
3 निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को निर्णय लेना है। यदि इस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल करने में देरी होती है तो मामला लंबा खिंच जाएगा। इस स्थिति में विधानसभा के 3 उपचुनावों के संदर्भ में निर्णय लेने में देरी होगी। यानी जब तक विधानसभा की तरफ से चुनाव आयोग को रिक्तियों के बारे में अवगत नहीं करवाया जाता, तब तक उपचुनाव की घोषणा नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि ये तीनों निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो चुके हैं तथा उन्होंने भाजपा टिकट से चुनाव मैदान में उतरने की बात कही है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Hamirpur
177001