AIRO Research Organization
1. इजिप्टियन डिटॉक्स वाटर, अनार और संतरा,
सुमन 200 ग्राम अनार के ताजे बीज, और 200 ग्राम संतरे का उपयोग डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए करती है । संतरे को बीच में से काटकर बीज निकाल देती है और फिर संतरे को टुकड़ों में काटकर एक जार में रख देती है।।इसके बाद, पूरी तरह से डूबने लायक पानी डालती हैं (सर्दियों के लिए तेज पत्ता ,अदरक और दालचीनी का गर्म पानी का उपयोग करें) और जार में नींबू के रस के बने बर्फ के क्यूब और पुदीना डालना न भूलें (आइस क्यूब क्रश करके डालें) । ये दोनों फल विटामिन और मिनरल से भरपूर हैं। अनार, ऑरेंज और नींबू के बर्फ के क्यूब्स के स्वास्थ्यवर्धक गुणों से युक्त डिटॉक्स वाटर सबसे अच्छा है आपकी त्वचा और दिल के लिए ।
न्यूट्रीशन इंडेक्स
अनारऔर संतरे में प्रचुर मात्रा में लाभदायक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं . एक अनार और संतरे के 3०० ml डिटॉक्स वाटर से से 200 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। यह कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन, विटामिन ए,विटामिन-बी व सी ,विटामिन डी ,विटामिन ई, साथ ही फोलिक एसिड होता है । फोलिक एसिड में दो यौगिक होते हैं - प्यूनिकलगिन और प्यूनिकिक एसिड जो इसे सभी शक्तिशाली लाभ देते हैं। दरअसल, आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट वाइन या ग्रीन टी से करीब तीन गुना ज्यादा होते हैं इस के साथ आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैगनीशियम से भरपूर है। अनार में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें रफेज़ भी होता है, जो पेट में होने वाली समस्याओं को दूर कर देता है।
यह वजन घटाने के साथ कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करता है। यह डाइटिंग के दौरान होने वाली कमजोरी को दूर कर ऊर्जा प्रदान करता है।यह दिल-दिमाग की सेहत को दुरुस्त करता है।
इस पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि अनार रक्तसंचार वाली बीमारियों से लड़ता है, उच्च रक्तचाप को घटाता है,स्ट्रेस नहीं होता और दिल की बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाता है। सूजन और जलन में राहत पहुँचाता है, गठिया और वात रोग की संभावना घटाता और जोड़ों में दर्द कम करता है, कैंसर की रोकथाम में सहायक बनता है, शरीर के बुढ़ाने की गति धीमी करता है और महिलाओं में मातृत्व की संभावना और पुरुषों में पुंसत्व बढ़ाता है। अनार को त्वचा के कैंसर, स्तन-कैंसर, प्रोस्टेट ग्रंथि के कैंसर और पेट में अल्सर की संभावना घटाने की दृष्टि से भी विशेष उपयोगी पाया गया है। अमरीकी डॉक्टरों की एक पत्रिका ने हाल ही में लिखा कि अनार का रस वृद्धावस्था में सठिया जाने के अल्सहाइमर रोग की संभावना भी घटाता है .
अनार का रस पीना ज्यादा लाभदायक है। मेदा, तिल्ली और यकृत की कमज़ोरी, संग्रहणी, दस्त और कै, पेट दर्द अनार खाने से ठीक हो जाते है। यह कब्ज़ करती है। अनार रक्तवर्धक है, इससे त्वचा चिकनी बनती है।रक्त का संचार बढ़ता है। शरीर को मोटा करती है।अनार मूर्छा में लाभदायक, ह्रदय बल-कारक और खांसी नष्ट करनेवाली होती है।अनार का रस नित्य पीने से कृमि नष्ट हो जाते हैं।प्रेग्नेंसी के दौरान अनार के जूस में मौजूद फोलिक एसिड की मात्रा न्यूरल ट्यूब दोष को रोक सकती है और भ्रूण के लिए बहुत फायदेमंद है .न्यूरल ट्यूब दोष जो भ्रूण की रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाती है और उसके होठों के बीच से कटे होने के दोष को बढ़ाता है । इसके लिए नेचुरल फोलिक एसिड बच्चे के फटे होंठ के दोष को भी रोक सकता है। अनार सिर्फ भ्रूण के लिए ही नहीं, माँ की त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।संतरा नेचरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है, खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है. । संतरे में उच्च फाइबरऔर विटामिन C पाया जाता है इसको खाने से जल्दी से भूख नहीं लगती है जिससे वजन नहीं बढ़ता है । यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है.। लोहा और पोटेशियम भी काफी होता है। संतरे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें विद्यमान फ्रुक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज एवं विटामिन शरीर में पहुंचते ही ऊर्जा देना प्रारंभ कर देते हैं।
’scook’sway ’s_cook’s_way
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Gwalior
474011
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |