The Aim Classes
28/09/2022
जरूरी तो नहीं प्रेम में रांझा ही हुआ जाए तुम भगत सिंह भी हो सकते हो ... !
तुम बेहद प्रेम को ..
प्रेम में भगत सिंह हो जाना कह सकते हो ...।
उन्हें था बेहद प्रेम देश से अपने लोगों से ... वो कभी नहीं डरे... अंग्रेजों की प्रताड़ना से, उनके कठोर दंड विधियों से ..और आखिर में फांसी से भी !
क्योंकि उन्हें था प्रेम ... बेहद अपने राष्ट्र से ।
तभी तो सारा राष्ट्र एक स्वर में शहीद -ए -आजम को याद कर तेज और औज से प्रखर हो उठता है युवा पीढ़ी की नशों में दौड़ते खून में उबाल के लिए 'भगत सिंह' नाम ही काफी होता है ...
तुम इंकलाब को भगत सिंह भी कह सकते हो ...।
तुम प्रेम में भगत सिंह भी हो सकते हो ... ।
28/09/2022
ईरान हिज़ाब और लड़कियां
ईरान एक मध्य एशियाई देश है जो धार्मिक तौर पर एक मुस्लिम राष्ट्र है वहां पर एक आंदोलन अभी खूब चर्चा में है , जिसमें महिलाएं ईरान की सड़कों पे हैं । जगह- जगह एक अलग किस्म की होली जलाई जा रही है जिसकी हिमाकत आज तक नहीं की गई लेकिन बहुत पहले की जानी चाहिए थी । ईरान की सड़कों पे जलती हुई आग और कुछ भी नहीं यह है उस प्राचीन संकुचित , अतर्किक , दकियानुशी और पितृसत्तात्मक विचारों के जलने की,जो मुस्लिम वर्ग की महिलाओं दिमागों में बचपन से लाद दिए जाते हैं और वो विचार है हिज़ाब और बुर्के। अब तो ये उनकी संस्कृति का हिस्सा हो चुके हैं और न चाहते हुए भी पहनना होता है ।
आज ईरान में जो सड़कों पर चिल्लाती , नारे लगाती ,आग में हिज़ाब जलती, और विरोध में अपने बाल तक काट देने वाली लड़कियों के वीडियो और फोटो हमें दिखाई दे रहे हैं ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था लेकिन देर आए दुरूस्त आए .... बेहतर है ।
हिज़ाब पहनने के इस मुद्दे को धर्म से बांध देने को कोशिश होती रही है कि उसे बाहर से कुछ कहकर या दबाब बना कर बंद नहीं किया जा सकता था इसके लिए जरूरत थी आत्म जागरण की स्वप्रेरणा की और खुद महिलाओं को मर्जी की ... शायद महिलाओं में ये हिम्मत रही भी होगी लेकिन वो आगे नहीं आ पाई इस हिम्मत को जिंगारी देने का काम किया उस महिला को हत्या ने जो ईरान में कुछ दिन पहले ठीक तरीके से हिजाब न पहन पाने के कारण मार दी गई ।
अब महिलाएं सड़कों पर है और होना ही चाहिए और हर वर्ग की महिलाओं को होना चाहिए उन्हें हर उस मुद्दे पर होना चाहिए जहां जरूरत है , जो रूढ़ियां उनके अधिकारों को सीमित करे , उस हर एक व्यवस्था के लिए महिलाओं को सड़कों पर उतरना चाहिए और नारे लगाने चाहिए आग लगा देनी चाहिए उस व्यवस्था को जो उनके अधिकार सीमित करे उन्हें सीमाओं में बांधने की कोशिश करें, पुरुषों से कमतर करने की कोशिश करे।
24/01/2022
Daily GK Quiz Test के लिए हमारे Telegram Channel को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ज्वाइन करें ।
Https://www.t.me/theaimclasses
The Aim Classes( Competitive Exams) Visit Our Website - www.theaimclasses.com General knowledge, Important facts, PDF Notes,Gk for All Exams , Quizs , Important Current affairs and many other things are available here. Target :
07/01/2022
कुछ प्राकृतिक अम्ल और उनके स्त्रोत
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
Gwalior