Gwalior Live

Gwalior Live

Share

09/04/2023

ग्वालियर का इतिहास - History of Gwalior

ग्वालियर लाइट रेलवे ग्वालियर राज्य के तत्कालीन महाराजा माधो राव सिंधिया द्वारा बनाया गया था। 1895 में ग्वालियर - भिंड खंड और 1899 में ग्वालियर - शिवपुरी खंड के लिए निर्माण शुरू हुआ। ग्वालियर - श्योपुर कलां खंड की शुरुआत 1904 में हुई थी। 1908 में बीरपुर तक लाइन को बढ़ाया गया और 1909 में श्योपुर को आगे बढ़ाया गया। स्वतंत्रता के बाद जीएलआर को उत्तर रेलवे बनाने के लिए निकटवर्ती रेलवे कंपनियों के साथ विलय कर दिया गया। रेल की शुरुआत भाप इंजनों से हुई थी, लेकिन बाद में डीजल इंजनों का उपयोग किया जाता है।

Gwalior Light Railway or Maharaja Railway was a 0.762 meters narrow-gauge railway network in Gwalior. It was set up for Gwalior State during the times of British India. Until its closure in 2020, the railway was the longest 0.762 meters gauge railway in the world.

22/12/2022

कोरोना के नए वैरियंट की आहट के चलते ग्वालियर कलेक्टर ने जारी की गाइडलाइन⤵️

#कोरोनावायरस #ओमिक्रोन_वेरिएंट #चीन #ग्वालियर

Photos from Gwalior Live's post 15/12/2022

महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने गोले का मंदिर चौराहे स्थित पुलिस चौकी पहुंचकर गत दिवस हार्ट अटैक के कारण बेहोश हुए अनिल उपाध्याय जी की सीपीआर देकर प्राणरक्षा करने वाली मध्यप्रदेश पुलिस की सूबेदार सोनम पाराशर से भेंट की व उनकी सूझबूझ एवं कर्त्तव्यपरायणता हेतु उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्मा जी, ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक श्री सतीश सिंह सिकरवार जी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री सुनील शर्मा जी, श्रीमती सीमा समाधिया जी, श्रीमती बीना भारद्वाज जी सहित सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

#ग्वालियर #महापौर #मध्यप्रदेश #सोनमपराशर

22/08/2022

मध्य प्रदेश में मानसून 45 जिलों में आफत की बारिश का, अलर्ट हुआ जारी...

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मध्य प्रदेश के 21 जिलों में घनघोर बारिश होगी। जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है एवं 24 जिलों में मूसलाधार बारिश होगी जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के 52 में से करीब 45 जिलों में आफत की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया है कि 23 अथवा 24 अगस्त से मौसम सामान्य होने लगेगा।
रेड अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- किस जिले में कितनी बारिश होगी
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, सागर, दमोह, नरसिंहपुर एवं जबलपुर जिलों में घनघोर बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की है कि मौसम से प्रभावित होने वाली सभी गतिविधियों को स्थगित कर दें। बारिश और बहते हुए पानी से बचें।
यलो अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल, मुरैना, भिंड, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, खंडवा, धार एवं देवास जिलों में भारी से अति भारी यानि मूसलाधार वर्षा होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित करें। किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठाएं।
मध्य प्रदेश मौसम समाचार- कहां कितनी बारिश हुई..
पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर जबलपुर उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानो पर तथा इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानो पर वर्षा दर्ज की गई।

Want your business to be the top-listed Media Company in Gwalior?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Gwalior
Gwalior
474001