Sanjay Raghuvanshi's Diary
17/08/2025
A fake Facebook ID with my name and Profile photo is approaching my friends n followers , pl be alerted and block/report this profile
08/07/2023
https://twitter.com/SanjRaghuvanshi/status/1677631553210400769?s=20
Sanjay Raghuvanshi on Twitter “ Looking at a candle and "predicting" is over-rated. Oberving Swings and following simple Dow-Theory is much under-rated. RSI is not showing any fatigue in Weekly Chart yet. 🧵”
सपनों के सौदागर
स्टॉक मार्केट में डेढ़ दशक बिताने के बाद अब मिज़ाज पर लोभ की बजाय भय हावी रहता है और इस भय का इलाज सिर्फ़ एक है—- रिस्क को पहचान कर ऐसी स्ट्रेटेजी तैयार करना कि अगर किसी अप्रत्याशित घटना से बाज़ार गिरे तो नुक़सान कम से कम हो !
धीरे-धीरे अब सोशल मीडिया पर उन पोस्ट्स पर ध्यान नहीं जाता जो आपको रातों रात लखपति बनाने का सपना दिखातीं हैं बल्कि आँखें यह खोजतीं हैं कि रिस्क मैनेजमेंट की बात कौन कह रहा है!
सोशल मीडिया पर लोभ को टार्गेट कर सपने बेचने वाले धीरे धीरे ब्लॉक हो चुके हैं पर असल ज़िंदगी में यह अब भी टकरा जाते हैं— इनमें सबसे तेज़ होते हैं आपके ब्रोकर के रिलेशनशिप मैनेजर, जो आपके घर में घुस कर आपको मारते हैं!
पिछले कुछ हफ़्तों से ऐसे ही एक RM मेरे पीछे लगे थे और मुझे २ लाख रुपए से बैंक निफ़्टी में रोज २५००० रुपये कमाने की स्ट्रेटेजी दिखा कर मेरा अकाउंट हैंडल करना चाहते थे! उनको लाइव मार्केट में बुलाया और उनकी आँखों के सामने उनकी स्ट्रेटेजी को ध्वस्त होते हुए दिखाया । (हालाँकि उन्होंने ३ मिनट , ५ मिनट और १५ मिनट के ema क्रास- ओवर की कहानी ऐसे बताई जैसे कोई बड़ी सीक्रेट बात हो पर उस दिन की नॉन ट्रेंडिंग मार्केट में यह स्ट्रेटेजी काम न कर पाई !)
इस सारे घटनाक्रम में पूरा ज़ोर रिवार्ड को हाईलाइट करने पर था पर रिस्क को बताने समझाने को कोई अहमियत नहीं दी गई थी!
ऐसे माहौल में जहां सोशल मीडिया से लेकर रीयल लाईफ़ तक सपनों के सौदागर घूम रहे हैं वहाँ आम आदमी को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है!
“ सावधानी हटी, दुर्घटना घटी!”
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Gurugram