Aarogyapeeth

Aarogyapeeth

Share

Photos from Aarogyapeeth's post 19/07/2022

17 जुलाई को मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय सेना के लेफ़्टिनेंट जर्नल मनोज यादव जी ने कहा कि हर घर को न्यूरोथैरेपी की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि आरोग्यपीठ के माध्यम से सेना के सेवा निव्रत हो रहे जवानो को न्युरोथेरेपी का सरकारी मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण मिलने से देश की सीमा की रक्षा के बाद सम्मान के साथ गाँव गाँव में आरोग्य सेवा का अच्छा अवसर मिल सकेगा । उन्होंने कहा आरोग्य पीठ एक उच्च गुणवत्ता वाला भरोसेमंद संस्थान है । मेरा स्वयं का अनुभव है कि आचार्य दीक्षित जी इसके लिए एक आदर्श स्थापित करते हैं । कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जर्नल यादव को सल्यूट देकर सम्मान किया ।

कार्यक्रम में भागवत आचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार स्वामी रामदेव जी ने आज योग को भारत सहित दुनिया के घर घर में पहुंचाया है आचार्य राम गोपाल दीक्षित जी न्यूरोथेरेपी को भी दुनिया के अंदर घर घर में पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं । इनका यह कार्य लोककल्याण का कार्य हैं इससे भारत स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनेगा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक क्षेत्र प्रचारक माननीय महेन्द्र शर्मा जी तथा दिल्ली से पधारे शिक्षाविद श्री गोविन्दराम अग्रवाल जी ने भी सम्बोधित किया। यह बैठक 16 जुलाई से प्रारम्भ हो कर 18 जुलाई को सम्पन्न हुई ।

सौरभ सिंह
मीडिया प्रभारी
आरोग्य पीठ

Want your practice to be the top-listed Clinic in Gurgaon?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Gurgaon