Apex Financial Services

Apex Financial Services

Share

09/04/2021

Gurugram Collector Rate: गुरुग्राम में बढ़े कलेक्टर रेट, प्रशासन ने जारी की सूची; यहां देखें पूरी डिटेल

स्वतंत्र फ्लोर का रेट 5500 रुपये से 6500 प्रति वर्ग फीट किया।
Gurugram Collector Rate एचएसवीपी सेक्टरों के रिहायशी प्लाट मार्केट के रेटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इसी प्रकार से औद्योगिक व आइटी सेक्टरों के रेटों से भी कोइ छेड़छाड़ नहीं की गई है।इसके अलावा लाइसेंस व्यवसायिक इमारतों एवं मार्केट के रेटों से भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

नया गुरुग्राम [गौरव सिंगला]। जिला प्रशासन की तरफ से वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नए कलेक्टर रेट आठ अप्रैल से लागू कर दिए गए है। लाइसेंस काॅलोनी एवं एचएसवीपी सेक्टरों में स्वतंत्र फ्लोर के कलेक्टर रेट में लगभग 20 प्रतिशत का इजाफा करते हुए 5500 रुपये से 6500 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया। एचएसवीपी सेक्टरों की ग्रुप हाउसिंग कोपरेटिव सोसायटीस में फ्लैटों की दर 3600 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये कर दी गई।

अरालियास, मेगनोलियास व कैमीलियास सोसायटी का रेट 20000 रुपये से बढ़ाकर 25000 किया

लाइसेंस काॅलोनियों एवं एचएसवीपी सेक्टरों में प्लाटों के रेटों में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। सेक्टर-15 से लेकर 57 तक लाइसेंस काॅलोनियों की ग्रुप हाउसिंग सोसायटीस का फ्लैट रेट 5000 रुपये से बढ़ाकर 7000 रुपये प्रतिवर्ग फीट कर दिया गया है। इसी प्रकार से सेक्टर 58 से 63ए में लाइसेंस ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में फ्लैट का कलेक्टर दर 3500 रु से 5000 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है। इसके अलावा गोल्फकोर्स रोड पर डीएलएफ अरालियास, मेगनोलियास व कैमीलियास का रेट भी 20000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया है। वहीं सोहना रोड, एमजी रोड व गोल्फकोर्स रोड की दर्जन भर से अधिक बहुमंजिला सोसायटियों के फ्लैटों का रेट भी 8000 से बढ़ाकर 9000 हजार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें

अफोर्डेबल हाउसिग के ड्रा अब होंगे आनलाइन, बिल्डरों की मनमानी पर लगेगी रोक
मार्केट के रेटों में कोई बदलाव नहीं

एचएसवीपी सेक्टरों के रिहायशी प्लाट, मार्केट के रेटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी प्रकार से औद्योगिक व आइटी सेक्टरों के रेटों से भी कोइ छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसके अलावा लाइसेंस व्यवसायिक इमारतों एवं मार्केट के रेटों से भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। पुराने गुरुग्राम स्थित चंदन नगर सिलोखरा में रिहायशी प्लाट का रेट 18000 से 42000 रुपये और सैनी खेड़ा का रेट 20000 से 30000 रूपये प्रति वर्ग गज कर दिया गया है।

कोराना की मार में दिल्ली सरकार ने 20 प्रतिशत और महाराष्ट्रा में 4-5 प्रतिशत तक कलेक्टर दरें घटाई लेकिन हरियाणा सरकार ने सबसे अधिक रजिस्ट्री होने वाले फ्लोर में 20 प्रतिशत का इजाफा कर दिया। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में भी दो गुना से ज्यादा बढ़ाया गया है। इन रेटों पर सरकार और जिला प्रशासन को पुर्नविचार करना चाहिए।

रमेश सिंगला, प्रधान, होम डेवलपर्स एवं प्लाट होल्डर एसोसिएशन

नए वित्तीय वर्ष 2021-22 के कलेक्टर रेट जारी कर दिए गए है जो कि 8 अप्रैल से गुरुग्राम की सभी तहसीलों में लागू हो जाएंगे।

बस्ती राम, जिला राजस्व अधिकारी

25/03/2021
29/09/2018

You need
Home Loans and Loan Against Property
Personal Loans
New and Old Car Loans
Credit Card
Agriculture Limits
Call – 8054545900/9814997600 (Whatsapp)
And We need freelancer staff Male and Female for generate new business Leads
Looking for field boy with two wheeler Punjab Interested person call 8054545900/9814997600

Want your business to be the top-listed Finance Company in Gurgaon Sector 14?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Gurgaon Sector 14
122001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm