Iskcon Gopalganj
गीता यज्ञ इस्कॉन मंदिर छवही गोपालगंज 2025
श्रीमद् भगवद् गीता के अवतरण दिवस पर हमारे यहाँ भव्य गीता यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस पवित्र यज्ञ का उद्देश्य है–
🕉️ धर्म, ज्ञान और सदाचार का प्रसार
🕉️ परिवार व समाज में शांति और समृद्धि
🕉️ भगवद्भक्ति और संस्कारों को बढ़ावा
इस दिव्य अवसर पर सभी भक्तों ने मंत्रोच्चारण, हवन और गीता पाठ के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा का अनुभव किया।
आप भी इस वीडियो के माध्यम से इस पवित्र यज्ञ का आनंद लें और श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करें।
जय श्रीकृष्ण 🙏✨
इस्कॉन मंदिर छवही गोपालगंज
02/12/2025
💐 परम आदरणीय नवकिशोर गौरांग दास प्रभु जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं भावपूर्ण शुभकामनाएँ 💐
आज का दिन हम सभी भक्तों के लिए अत्यंत पावन है, क्योंकि आज उस महान आत्मा का अवतरण दिवस है
जिन्होंने इस्कॉन मंदिर छवही, गोपालगंज को अपने खून-पसीने, त्याग, सेवा और समर्पण से नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
मुंबई जैसा महानगर छोड़कर गोपालगंज की पवित्र भूमि में आकर
उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के सिर्फ श्रीकृष्ण की सेवा और भक्तों के कल्याण को अपना जीवन बना लिया।
नवकिशोर गौरांग दास प्रभु जी…
आपका सरल स्वभाव, अद्भुत नेतृत्व, अनथक सेवा और भक्तों के प्रति प्रेम
हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रभु श्रीकृष्ण आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अनंत भक्ति प्रदान करें।
आपकी सेवा यूँ ही हजारों लोगों के जीवन को प्रकाश देती रहे।
जय श्री कृष्ण 🙏✨
डॉ अमितेश तिवारी 🌟✨
30/11/2025
🙏 सारे भक्तों से विनम्र निवेदन 🙏
कल 1 दिसम्बर को गीता जयंती के अवसर पर भव्य स्वाध्याय गीता यज्ञ में अवश्य पधारें।
समय: सुबह 8:30 से दोपहर 1 बजे तक
सामूहिक गीता पाठ, प्रवचन, कीर्तन और महाप्रसाद का लाभ अवश्य उठाएँ।
आपकी उपस्थिति इस पावन अवसर की शोभा बढ़ाएगी।
हरे कृष्ण 🙏
अगर आप अपने लाइफ से परेशान हो गए तो तो सीधे चले आइए इस्कॉन मंदिर छवही गोपालगंज।
#इस्कॉन #भक्ति
🙏 हरे कृष्ण 🙏
बहुत से भक्तों को इस्कॉन मंदिर छवही (गोपालगंज) का सही रास्ता नहीं पता होता,
इसी सेवा भाव से यह वीडियो बनाया गया है ताकि हर भक्त सरलता से मंदिर पहुँच सकें।
✨ हरे कृष्ण ✨
जो भी इस वीडियो को देख रहे हैं, भगवान श्रीकृष्ण आप पर अपनी कृपा बनाये रखें।
अगर वीडियो उपयोगी लगे तो Share करके किसी भक्त तक पहुँचाएँ।
सावन झूला उत्सव एवं कीर्तन प्रवचन एवं प्रसादम इस्कॉन मंदिर छवही गोपालगंज
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Bihar
Gopalganj
841427