Insurance Solutions - Giridih
06/04/2026
🚗💥 एक छोटी टक्कर… और हजारों का खर्च!
क्या आपकी गाड़ी तैयार है ऐसे खर्च के लिए? 🤔
❌ बिना
• जेब से भारी खर्च
• क्लेम नहीं, सिर्फ टेंशन
• हर एक्सीडेंट = बड़ा नुकसान
✅ मोटर इंश्योरेंस के साथ
• Accident, Theft & Damage Cover
• Zero Depreciation का फायदा
• 24x7 Roadside Assistance
• Cashless Claim – No Hassle 😌
🔥 आज ही अपनी Car/Bike को पूरी सुरक्षा दें
और हर सफर को बनाएं टेंशन-फ्री
📞
👤 Abhishek Kumar
📱 8340140933
05/11/2025
🔥 *अब Motor Insurance लेना बना आसान और फायदेमंद!* 🔥
💸 *Save Upto 85% — Premium Kam, Protection Zyada!*
🚗💼 *Complete Coverage* Includes:
✅ *Accidental Damage & चोरी से सुरक्षा*
✅ *Engine & Gearbox की Full Guarantee*
✅ *Tyre Secure – हर सफर में भरोसा*
✅ *Zero Depreciation – Claim में No कटौती!*
✅ *24x7 Roadside Help – कभी भी, कहीं भी!*
✅ *No Paperwork – WhatsApp से ही Policy तैयार!*
📱 Call / WhatsApp Now: *Abhishek Kumar ☎️ 8340140933*
🎯 *Fast Claim • Trusted Service • Peace of Mind*
💬 *Apki Motor deserves VIP सुरक्षा — चलिए Safe और Smart Drive की ओर!*
🚘🔥
Celebrating my 6th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
18/01/2022
Personal Accident Cover: हर किसी के लिए बेहद जरूरी है व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, जानिए क्या हैं खास बातें
Personal Accident Cover प्रीमियम आपके व्यवसाय और आपके द्वारा चुने गए कवर पर निर्भर है। कुछ नौकरियों को उच्च जोखिम वाले वातावरण और उच्च दुर्घटना संभावित श्रेणी में वर्गीकृत किया जाता है। ऐसी स्थिति में आपकी प्रीमियम राशि सुरक्षित समझी जानी वाली नौकरियों वाले लोगों की तुलना में अधिक होगी।
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी का एक प्रकार है, जो आपको आकस्मिक विकलांगता या मृत्यु के कारण होने वाल वित्तीय नुकसान से उबरने में मदद करता है। अगर दुर्घटना के कारण आपके शरीर का कोई अंग ना रहे, तो ऐसे में पॉलिसी आपके परिवार को एकमुश्त राशि प्रदान करती है, जिससे विकलांगता के कारण आए वित्तीय संकट से निपटा जा सकता है। आइए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आइए जानते हैं कि व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी किस प्रकार की दुर्घटनाओं को कवर करती है। जब भी आप दुर्घटना शब्द को सुनते हो, तो आपके दिमाग में सबसे पहले रोड एक्सीडेंट आता होगा। लेकिन एक व्यक्तिगत दुर्घटना कवर अलग-अलग तरह की दुर्घटनाओं को कवर करता है। बाथरूम में फिसलने से लेकर जिम में वर्कआउट करते हुए लगने वाली चोट तक और गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लेकर बिजली के झटके तक व पानी में डूबने से लेकर आग लगने से हुई हानि तक सभी दुर्घटनाएं व्यक्तिगत दुर्घटना के अंतर्गत आती हैं।
आइए अब जानते हैं कि व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी कौन-कौनसी विकलांगताओं को कवर करती है.. जब कवर होने वाली विकलांगताओं के प्रकार की बात आती है, तो इन्हें तीन भागों में बांटा जा सकता है।
स्थायी कुल विकलांगता
विकलांगता की इस श्रेणी में वह स्थिति आती है, जिसमें व्यक्ति को गंभीर चोट आती है और शरीर के किसी एक महत्वपूर्ण अंग की लंबे समय के लिए व पूर्ण हानि हो जाती है। इसमें ये स्थितियां शामिल हैं।
पूर्ण अंधापन
दोनों हाथों को खो देना
दोनों टांगों को खो देना
आवाज का चला जाना
मानसिक स्थिति को खो देना
आमतौर पर, पॉलिसी स्थायी पूर्ण विकलांगता की स्थिति में बीमा राशि का 100 फीसद भुगतान करती है।
स्थायी आंशिक विकलांगता
इस श्रेणी में व्यक्ति के शरीर के किसी एक अंग या हिस्से की स्थायी हानि आती है। जैसे-
एक हाथ या एक टांग को खो देना
सुनने की शक्ति चले जाना
एक आंख में दृष्टि की हानि
हाथ की या पैर की उंगली का नुकसान
इन मामलों में, बीमित राशि के कुछ फीसद का भुगतान किया जाता है। जब आप पॉलिसी खरीदते हैं, तो इन फीसद की एक सूची आमतौर पर सारणीबद्ध होती है व आपको दी जाती है। उदाहरण के लिए, यदि आप दोनों कानों में सुनने की क्षमता खो देते हैं, तो कवर राशि का 75 फीसद भुगतान किया जाता है और यदि आप एक आंख में दृष्टि खो देते हैं, तो कवर राशि का 50 फीसद भुगतान किया जाता है।
अस्थायी पूर्ण विकलांगता
यह श्रेणी तब लागू होती है, जब व्यक्ति दुर्घटना के बाद अस्थायी रूप से बिस्तर पर आ जाता है या निश्चल हो जाता है। इन मामलों में, विकलांगता की अवधि के दौरान एक साप्ताहिक भुगतान किया जाता है (आमतौर पर प्रति सप्ताह बीमित राशि का 1 फीसद)। इन तीन श्रेणियों के अलावा, विकलांगता बीमा में दुर्घटना के परिणामस्वरूप मृत्यु का जोखिम शामिल होता है।
कैसे होती है प्रीमियम की गणना
प्रीमियम आपके व्यवसाय और आपके द्वारा चुनी गई कवर राशि पर निर्भर है। कुछ नौकरियों को उच्च जोखिम वाले वातावरण और उच्च दुर्घटना संभावित श्रेणी में वर्गीकृत किया जाता है। ऐसी स्थिति में, आपकी प्रीमियम राशि सुरक्षित समझी जानी वाली नौकरियों वाले लोगों की तुलना में अधिक होगी। इसलिए, अगर आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, तो आपको एक निर्माण ठेकेदार की तुलना में कम प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
आपको कितना कवर लेना चाहिए
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपको ऐसा एक कवर लेना चाहिए, जो आपके वार्षिक वेतन का 15-20 गुना हो। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका परिवार हर स्थिति में आराम से रह सके। उपयुक्त राशि की गणना आपको अपनी सभी मौजूदा और भविष्य की वित्तीय देनदारियों (ऋण आदि) व जिम्मेदारियों (बच्चों की शिक्षा, विवाह), मौजूदा निवेश तथा आपके द्वारा पहले से किये गए बीमा को ध्यान में रखते हुए करनी चाहिए।
ये सभी चीजें पर्सनल एक्सीडेंट कवर में शामिल नहीं होती
एक्सीडेंट की तारीख इंश्योरेंस कवर में अहम होती हैं. आमतौर पर कंपनियां एक्सीडेंट से 1 साल के भीतर होने वाली अपंगता का ही पैसा देती है. आत्महत्या, खुद से चोट लगना, नेचुरल डेथ, पहले से शरीर में मौजूद किसी तरह की अपंगता, प्रेगनेंसी, बच्चे का पैदा होना, नॉन-एलोपैथिक ट्रीटमेंट, मानसिक बीमारी – इन सभी चीजों को पर्सनल एक्सीडेंट कवर में शामिल नहीं किया जाता है. इसके अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, क्रिमिनल मामले या वॉर में शामिल होना, नेवी, मिलिट्री फोर्स या एयर फोर्स के संबंधित चीजों को भी पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी में शामिल नहीं किया जाता है.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Dakbangla Chowk, Near S Brain Public School, Salaiya
Giridih
815312
Opening Hours
| Monday | 9am - 8pm |
| Tuesday | 9am - 8pm |
| Wednesday | 9am - 8pm |
| Thursday | 9am - 8pm |
| Friday | 9am - 8pm |
| Saturday | 9am - 8pm |
| Sunday | 9am - 8pm |