Santosh Rai - Digital Skill Trainer

Santosh Rai - Digital Skill Trainer

Share

01/01/2025

नूतन वर्ष 2025 पर

#एक विशेष धन्यवाद...
उन लोगों का जो मुझसे प्यार करते हैं, बगैर कोई सवाल किए मेरा साथ, सहयोग व समर्थन देते हैं, मेरे सुख दुख में खड़े रहे......!!

#एक विषेश धन्यवाद...
उन लोगों का जो मेरी आलोचना करते हैं क्यों कि उनकी आलोचनाओं से ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली.....!!

#एक विषेश धन्यवाद...
उन लोगों का जो मुझसे नफरत करते हैं क्यों कि उन्होंने मुझे मजबूत बनाया.....!!

#एक विशेष धन्यवाद...
उन लोगों का जो मेरे लिए परेशान हुए, मेरे सुख दुख में खड़े रहे.....और मुझे बताया कि दरअसल वो मेरा बहुत ख्याल रखते हैं...!!

#एक विशेष धन्यवाद...
उन लोगों का जिन्होंने मुझे अपना बना के छोड़ दिया और मुझे एहसास दिलाया कि दुनियां में हर चीज आखिरी नही होती....!!

#एक विशेष धन्यवाद...
उन लोगों का जो मेरी जिंदगी में शामिल हुए और बना दिया ऐसा जैसा मैंने सोचा भी नही था.....!!

#एक विशेष धन्यवाद...
मेरे आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का और मेरे माता - पिता का जिन्होंने मुझे इन सभी हालातों का सामना करने की हिम्मत दी, हर पल, हर क्षण मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

#मेरी बस यही कामना है कि नव वर्ष 2025 आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, सम्मान व धन के द्वार खोल दे।

आप सभी का अपना

संतोष राय
+919598347787

Photos from Santosh Rai - Digital Skill Trainer's post 31/12/2024

✨ धन्यवाद 2024 ✨

साल 2024 को विदा करने का समय आ गया है। यह साल हमें या तो उपलब्धियां देकर गया, या अनुभव सिखाकर – और दोनों ही हमारी ज़िंदगी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

आइए, इस साल की आखिरी शाम पर सभी गिले-शिकवे भुलाकर, एक-दूसरे के साथ प्यार और मोहब्बत का जश्न मनाएं। 2024 को एक प्यारी मुस्कान के साथ विदाई दें और आने वाले साल के लिए नए सपनों और नई सफलताओं की योजना बनाएं।

💡 नया साल, नई शुरुआत, नई ऊर्जा!
अपने अपनों के साथ मिलकर खुशियों से भरे इस नए सफर की शुरुआत करें।

धन्यवाद 2024, स्वागत 2025!
🙏❤️

10/10/2024

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

देश के महान उद्योगपति, परोपकारी और एक सच्चे देशभक्त, श्री रतन टाटा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। उनकी दूरदृष्टि, नेतृत्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने अपने जीवन को केवल व्यवसाय तक सीमित न रखकर, लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनका योगदान टाटा ग्रुप, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा पावर जैसे अनेक प्रतिष्ठानों के माध्यम से अमूल्य रहा है।

रतन टाटा जी की विरासत सदा जीवित रहेगी, उनके आदर्शों को हम सभी याद रखेंगे।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏

15/08/2024

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें, शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें, जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे, देश भक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 आपको 78वीं स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं......।
इस दिन आइए शहीदों को उनके बलिदान के लिए नमन करें और आज हमें एक उज्ज्वल देश देने के लिए उन्हें धन्यवाद दें।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

19/07/2024

तुमने खुद को कमजोर मान रखा है, वरना तुम जो कर सकते हो वह दूसरा कोई नहीं कर सकता।

16/07/2024

कोशिश होनी चाहिए कि हम सदा ही, समाधान का हिस्सा बने, समस्या का नहीं।

Want your business to be the top-listed Media Company in Ghazipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ghazipur
233001

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm